लाइव न्यूज़ :

फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे ने कराया लिंग परिवर्तन, रखा नया नाम सायशा

By भाषा | Updated: January 6, 2021 17:50 IST

Open in App

मुंबई, छह जनवरी फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे ने अपना लिंग परिवर्तन करा कर अपना नया नाम सायशा रख लिया है।

फिल्म इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, श्रद्धा कपूर, तापसी पन्नू और कियारा आडवाणी जैसी अभिनेत्रियों के लिये काम कर चुकीं शिंदे ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लिंग परिवर्तन के अपने कदम को सार्वजनिक किया।

शिंदे ने लिखा, “अपने जन्म से इतर, हमेशा कुछ ऐसा होता है जो आपको आपके बचपन की याद दिलाता है। मेरे लिये, यह मुझे ऐसे अकेलेपन में ले जाता जो दर्द, दबाव देता है और मुझे एकाकीपन में धकेल देता जहां हर पल मेरा भ्रम बढ़ता जाता।”

शिंदे ने कहा कि क्योंकि वह दूसरों से “अलग” थीं इसलिये स्कूल और कॉलेज के दौरान उनके साथी उनका मजाक उड़ाते।

उन्होंने लिखा, “स्कूल और कॉलेज के दौरान लड़के मुझे अलग होने के कारण परेशान करते थे तो वहीं मेरे अंदर की पीड़ा उससे भी बुरी थी।”

शिंदे ने लिखा, “मैं उस हकीकत में जीने में घुटन महसूस करती थी जिसके बारे में मुझे पता था कि वह मेरी नहीं है। इसके बावजूद मुझे हर दिन समाज की उम्मीदों और नियमों की वजह से वह दिखाना पड़ता था।”

शिंदे ने कहा कि जब उनकी उम्र 20 साल से अधिक हो गई और उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) में प्रवेश लिया, तब उनमें “सच्चाई को स्वीकार” करने की हिम्मत आई।

उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में निखरी। मैंने अगले कुछ साल यह मानते हुए बिताए कि मैं पुरुषों की तरफ आकर्षित थी क्योंकि मैं समलैंगिक (गे) थी, लेकिन छह साल पहले मैंने अंतत: खुद को स्वीकार किया और आज मैं आपके सामने स्वीकार कर रही हूं। मैं एक समलैंगिक पुरुष नहीं हूं, मैं एक ट्रांसवुमन हूं।”

शिंदे ने अपने नए लुक की एक तस्वीर भी साझा की और बताया कि उनके नए नाम (सायशा) का मतलम “सार्थक जीवन” है।

इंडस्ट्री में शिंदे की कई दोस्तों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी। इनमें श्रुति हसन, अदिति राव हैदरी, एशा गुप्ता और श्रद्धा श्रीनाथ शामिल हैं।

परिनीति चोपड़ा ने शिंदे की पोस्ट पर टिप्पणी की, “यह पढ़कर बहुत खुश हूं। यहां से आगे और आगे ही बढ़ती जाओ सायशा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए