लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद जिले में युवक ने 15 बच्चों समेत कई महिलाओं को बंधक बनाया, बुलाए गए ATS कमांडो

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 30, 2020 21:13 IST

फर्रुखाबाद: एटीएस के कमांडो गांव में पहुंचे हैं और बच्चों को छुड़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, जिस शख्स ने बच्चों को बंधक बनाया है वह शराब के नशे में धुत है। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मोहम्दाबाद इलाके के एक गांव में एक शख्स ने करीब 15 बच्चों समेत कई महिलाओं को बंधक बना लिया है।जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को छुड़ाने के प्रयास किए।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मोहम्दाबाद इलाके के एक गांव में एक शख्स ने करीब 15 बच्चों समेत कई महिलाओं को बंधक बना लिया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को छुड़ाने के प्रयास किए, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने एटीएस को सूचना थी।

पुलिस की सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो गांव में पहुंचे हैं और बच्चों को छुड़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, जिस शख्स ने बच्चों को बंधक बनाया है वह शराब के नशे में धुत है। 

बताया जा रहा है कि युवक घर के अंदर है, जहां से रुक-रुककर लगातार फायरिंग कर रहा, जिसकी वजह से कमांडो दस्ता को उसपर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कहा रहा है कि युवक का नाम सुभाष बाथम है और वह हाल ही जेल से छूटकर आया है। उसने अपने जन्मदिन की पार्टी करने के नाम पर कई बच्चों को घर पर बुलाया था। युवक ने गांव में बच्चों को जन्मदिन में शामिल करने के लिए न्योता दिया था। जैसे ही बच्चे वहां पहुंचे तो उसने बच्चों को बंधक बना लिया। इस दौरान गांव के कुछ लोग मौके पर पहुचें तो उनके ऊपर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान एक युवक और एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। फिलहाल एटीएस के कमाडो दस्ता लगातार बच्चों को छुड़ाने का प्रयास कर रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है