लाइव न्यूज़ :

फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, पुलवामा आंतकी हमले में जवानों की शहादत पर जताया शक

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 30, 2019 14:47 IST

अपने 42 साल के राजनीतिक करियर में सिर्फ एक बार चुनावी शिकस्त का सामना करने वाले नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला को जम्मू कश्मीर की श्रीनगर सीट से चौथी बार लोकसभा में प्रवेश करने की संभावना नजर आ रही है।

Open in App

जम्मू कश्मीर के जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पुलवामा आतंकी हमले और भगवान हनुमान को लेकर विवादित बयान दिया है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''ना जाने कितने सिपाही हिन्दुस्तान के छत्तीसगढ़ में शहीद हुए? क्या कभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां गए उनपर फूल चढ़ाने के लिए..? मगर 40 लोग CRPF के शहीद हो गए, उसका भी मुझे शक है।''

फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा, वो मिसाइल जो जो उसने सैटेलाईट को मारने के लिए छोड़ा, वो मनमोहन सिंह ने तैयार किया था। आज चुनाव था दिखाने के लिए 'हनुमान जी तशरीफ लाए हैं, उसने बटन दबाया। एक बटन गलत दब गया और हेलिकोप्टर गिर गया और हमारे 6 जवान शहीद हो गए।

बता दें कि फारूक अब्दुल्ला हमेशा से ही विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। श्रीनगर सीट पर दूसरे चरण के चुनाव के तहत 18 अप्रैल को मतदान होगा। वोटिंग 23 मई को होंगे।  

अपने 42 साल के राजनीतिक करियर में सिर्फ एक बार चुनावी शिकस्त का सामना करने वाले नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला को जम्मू कश्मीर की श्रीनगर सीट से चौथी बार लोकसभा में प्रवेश करने की संभावना नजर आ रही है। पीडीपी और बीजेपी ने क्षेत्र के 83 वर्षीय इस दिग्गज नेता के खिलाफ राजनीतिक नौसिखुओं को चुनाव मैदान में उतारा है।

श्रीनगर सीट पर दूसरे चरण के चुनाव के तहत 18 अप्रैल को मतदान होगा। गौरतलब है कि अब्दुल्ला को 2014 के लोकसभा चुनाव में पीडीपी उम्मीदवार तारिक हमीद कारा से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। लेकिन 2017 के उपचुनाव में अब्दुल्ला ने पीडीपी के नजीर अहमद खान को हरा दिया था। इसके बाद कारा कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जिसने अब्दुल्ला के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।

इस तरह, इस बार अब्दुल्ला को मुख्य चुनौती पीडीपी के अगा सैयद मोहसीन से है, जिन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था और मात्र 16000 वोट पाया था। सज्जाद गनी लोन नीत पीपुल्स कांफ्रेंस ने कारोबारी इरफान अंसारी को टिकट दिया है, जो शिया नेता एवं पूर्व मंत्री इमरान अंसारी के छोटे भाई हैं। (पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरलोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप