लाइव न्यूज़ :

ऐसा क्या हो गया कि इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा, गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर बोले फारूक अब्दुल्ला- इंदिरा गांधी जी के वक्त से ये...

By अनिल शर्मा | Updated: August 26, 2022 13:58 IST

कांग्रेस नेता अजय माकन ने आजाद के इस्तीफे पर कहा कि यह दुख की बात है। उन्होंने कहा कि हमने (गुलाम नबी) आजाद साहब का (इस्तीफे का) पत्र देखा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी ने गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि बड़ा अफसोस है मुझे कि ऐसा क्या हो गया कि इन्हें इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा। कांग्रेस ने कहा कि त्यागपत्र में कही गई बातें तथ्यपरक नहीं हैं, इसका समय भी ठीक नहीं है।

नयी दिल्लीः कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफ पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी के वक्त से ये (गुलाम नबी आजाद) इनर कैबिनेट के मेम्बर थे। आज भी सोनिया गांधी के बहुत करीब थे। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि बड़ा अफसोस है मुझे कि ऐसा क्या हो गया कि इन्हें इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा। 

कांग्रेस पार्टी ने आजाद के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने आजाद के इस्तीफे पर कहा कि यह दुख की बात है। उन्होंने कहा कि हमने (गुलाम नबी) आजाद साहब का (इस्तीफे का) पत्र देखा। दुख की बात है कि उन्होंने ऐसे समय में कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया जब कांग्रेस देश भर में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, ध्रुवीकरण की लड़ाई लड़ने जा रही है।

माकन ने कहा कि दुख की बात है कि वे इस लड़ाई में हिस्सा नहीं बन रहे। हम उम्मीद करते थे कि आजाद जैसे वरिष्ठ नेता विपक्ष और जनता की आवाज को बल देंगे, लेकिन उन्होंने यह नहीं किया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि त्यागपत्र में कही गई बातें तथ्यपरक नहीं हैं, इसका समय भी ठीक नहीं है।

 गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आजाद ने पांच पन्नों का अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा है जिसमें शीर्ष नेतृत्व पर कई आरोप लगाए हैं। इस्तीफे के पत्र में उन्होंने लिखा, "बड़े अफसोस और बेहद भावुक दिल के साथ मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपना आधा सदी पुराना नाता तोड़ने का फैसला किया है।" 

आजाद कांग्रेस के नाराज नेताओं के जी-23 गुट में भी शामिल थे। यह गुट लंबे समय से कांग्रेस में नेतृत्व सहित कई तरह के बदलाव की मांग करता रहा है। इससे पहले आजाद ने अपनी नियुक्ति के कुछ ही घंटों बाद जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रचार समिति के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आजाद ने प्रचार समिति से इस्तीफा देते समय स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था।

 

टॅग्स :गुलाम नबी आजादफारूक अब्दुल्लाअजय माकन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

भारत'20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था': जम्मू में शादी में फायरिंग का सनसनीखेज बयान, जानिए हमलावर के बारे में

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

क्रिकेटRanji Trophy Final 2025-26: 24 फरवरी से हुबली में फाइनल, कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष