लाइव न्यूज़ :

किसानों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी, 'अगर पंजाब में दोबारा आएं, तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें'

By आकाश चौरसिया | Updated: February 14, 2024 13:52 IST

वीडियो में किसान कहते नजर आ रहे हैं कि अगर प्रधानमंत्री दोबारा पंजाब में आने की हिमाकत की तो, वो इसके गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए। इस तरह का बयान ऐसे समय में आया है, जब देश भर में किसानों का आंदोलन चल रहा है और सभी 'दिल्ली चलो' के साथ देश के 28 प्रदेशों की सीमा पर राज्य पुलिस का सामना कर रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी धमकीअगर पंजाब में दोबारा आएं, तो नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें- किसान'दिल्ली चलो' नारे के साथ देश भर में किसान आंदोलन कर रहे हैं

Farmer's Protest: आंदोलन के बीच किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी है और इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किसान कहते नजर आ रहे हैं कि अगर प्रधानमंत्री दोबारा पंजाब में आने की हिमाकत की तो, वो इसके गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए। इस तरह का बयान ऐसे समय में आया है, जब देश भर में किसानों का आंदोलन चल रहा है और सभी 'दिल्ली चलो' के साथ देश के 28 प्रदेशों की सीमा पर राज्य पुलिस का सामना कर रहा है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक किसान कहता हुए नजर आया कि पिछली बार पीएम मोदी पंजाब से बचकर निकल गए थे, अगर दोबारा पंजाब में पीएम आए तो अबकी बच के नहीं जा पाएंगे। आंदोलन के बीच सभी किसान दिल्ली पहुंचने के लिए कई बॉर्डर पर पुलिस से झड़प करते हुए नजर आए। इसे देखते हुए दिल्ली से जुड़ी सभी सीमाओं पर पुलिस ने कड़े बंदोबस्त कर रखे हैं। इसके अलावा हरियाणा और दिल्ली के बीच लगने वाली सीमा पर पुलिस भारी मात्रा में तैनात है।  

आधिकारिक बयानों की मानें तो सिंघु सीमा पर (दिल्ली-सोनीपत) और टिकरी बॉर्डर (दिल्ली-बहादुरगढ़) पर ट्रैफिक गतिविधि रोक दी गई है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखने के लिए दंगा-रोधी गियर से लैस सुरक्षा बल तैनात थे, साथ ही निगरानी के लिए ड्रोन भी तैनात थे। 

सिंघु, टिकरी और गाजीपुर सीमा पर पुलिस ने कई परत में नाकेबंदी की है, जिसमें कंटेनर की दीवार बनाई गई, बैरिकेड्स, कंक्रीट ब्लॉक, लोहे की कीलें और कंटेनर की दीवारों की परतें लगाई हैं। बढ़ते तनाव के बीच कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए चल रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि यदि जरुरी हुआ तो सीमा बिंदुओं और मध्य दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है।

किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने संयुक्त रूप से दिल्ली चलो आंदोलन खड़ा किया है, किसानों का उद्देश्य भाजपी नीत केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाए और लोक सभा 2024 चुनाव से पहले अपनी मांगों को मनवा लिया जाए। किसानों की मांग जिसमें फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और ऋण माफी पर कानून शामिल है। 

टॅग्स :पंजाबनरेंद्र मोदीकिसान आंदोलनfarmers protest
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?