लाइव न्यूज़ :

किसानों पर दर्ज सभी केस वापस लेने पर सहमत हुई केंद्र सरकार, आज हो सकती है आंदोलन खत्म होने की घोषणा

By विशाल कुमार | Updated: December 9, 2021 10:46 IST

किसान संगठनों की एक बैठक के बाद एसकेएम ने कहा कि अगर उसे गुरुवार दोपहर तक सरकार से औपचारिक सूचना मिलती है, तो यह संभावना है कि आंदोलन को खत्म या अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे32 किसान संगठनों ने बुधवार को दिए गए सरकार के संशोधित प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।इसमें आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज सभी पुलिस मामलों को वापस लेने की मांग भी शामिल है।आज आंदोलन को खत्म या अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा।

नई दिल्ली: पिछले एक साल से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को खत्म करने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की आज सिंघू बॉर्डर पर एक महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है क्योंकि एसकेएम के तहत आने वाले 32 किसान संगठनों ने बुधवार को दिए गए सरकार के संशोधित प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है जिसमें आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज सभी पुलिस मामलों को वापस लेने की मांग भी शामिल है। 

बुधवार को संशोधित प्रस्ताव में सरकार ने कहा कि प्रस्तावित रियायतों को देखते हुए आंदोलन जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है और किसान संगठनों से इसे वापस लेने का अनुरोध किया।

किसान संगठनों की एक बैठक के बाद एसकेएम ने कहा कि अगर उसे गुरुवार दोपहर तक सरकार से औपचारिक सूचना मिलती है, तो यह संभावना है कि आंदोलन को खत्म या अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा।

संशोधित प्रस्ताव के अनुसार केंद्र अन्य राज्यों से भी आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को वापस लेने की अपील करेगा।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा की सरकारें - सभी भाजपा शासित राज्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने पर सहमत हुए हैं।

सूत्रों ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शनकारियों और उनके समर्थकों के खिलाफ और एनआईए और ईडी जैसी विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दर्ज सभी मामले भी वापस ले लिए जाएंगे।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार सभी मामलों को वापस लेने के लिए सहमत हो गई है. आंदोलन सफलता की ओर बढ़ रहा है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए प्रस्तावित समिति के मुद्दे पर किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने साफ किया है कि इसमें एसकेएम के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

केंद्र से लंबित मांगों पर चर्चा के लिए गठित पांच सदस्यीय समिति के सदस्य अशोक दावाले ने कहा कि सरकार आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने पर भी सहमत हो गई है।

बिजली (संशोधन) विधेयक पर नए मसौदे में कहा गया है कि सरकार विधेयक पेश करने से पहले सभी हितधारकों और एसकेएम के साथ चर्चा करेगी। 

संशोधित मसौदे में पराली जलाने पर यथास्थिति थी जबकि सरकार कुछ वर्गों को अपराध से मुक्त करने और आपराधिक दायित्व को हटाने के लिए सहमत हुई थी।

टॅग्स :किसान आंदोलनFarmersमोदी सरकारराकेश टिकैतRakesh Tikait
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो