लाइव न्यूज़ :

क्या प्रवासी भारतीयों को किसानों की मदद नहीं करने के लिए कहा गया था? सरकार ने संसद में नहीं दिया जवाब

By विशाल कुमार | Updated: November 30, 2021 09:08 IST

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल ने पूछा था कि क्या विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) का हवाईअड्डे पर उत्पीड़न किया गया और वापस भेज दिया गया और क्या कुछ एनआरआई से अधिकारियों ने किसान आंदोलन की मदद न करने के लिए भी कहा?

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के राज्यसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल ने विदेश मंत्रालय ने एनआरआई को लेकर सवाल पूछा था।विदेश मंत्री पहले 2 दिसंबर को उसका जवाब देने के लिए तैयार हुए थे।बाद में उसे उस दिन के सवालों की आखिरी सूची से निकाल दिया गया।

नई दिल्ली: विदेश मंत्री ने किसान आंदोलन से जुड़े कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल के एक सवाल को पहले तो स्वीकार किया था और 2 दिसंबर को उसका जवाब देने के लिए तैयार हुए थे लेकिन बाद में उसे उस दिन के सवालों की आखिरी सूची से निकाल दिया गया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल ने पूछा था कि क्या विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) का हवाईअड्डे पर उत्पीड़न किया गया और वापस भेज दिया गया और क्या कुछ एनआरआई से अधिकारियों ने किसान आंदोलन की मदद न करने के लिए भी कहा?

विदेश मंत्री सोमवार को इस सवाल का जवाब देने वाले थे जिस दिन संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में तीनों कृषि कानूनों को खत्म करने का विधेयक पास कराया गया।

दो दिसंबर को जवाब देने वाले जितने भी सवाल विदेश मंत्रालय के पास भेजे गए थे, उनमें से केवल वेणुगोपाल के सवाल को छोड़कर बाकी सभी को पास कर दिया गया था।

वेणुगोपाल ने कहा कि पहले वे किसी प्रश्न को छोड़ने का स्पष्ट कारण बताते थे लेकिन इस बार उन्होंने केवल मौखिक रूप से बताया है। जलियांवाला बाग के जीर्णोद्धार के माध्यम उसकी विरासत को मिटाने पर मेरा एक और सवाल भी छोड़ दिया गया था।

यह बताते हुए कि किसी सदस्य को प्रश्न पूछने और सरकार से जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है उन्होंने कहा कि यह देशविरोधी नहीं है. यह संसद में बिना किसी प्रश्न की अनुमति या बहस के कार्य करने का एक स्पष्ट तानाशाही तरीका है जो पूरी तरह से उस सदस्य की स्वतंत्रता के खिलाफ है जिसे सरकारी प्रश्न पूछने का अधिकार है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और राज्यसभा के प्रवक्ता ने इस संबंध में पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।

इस साल अगस्त में संसद के मानसून सत्र के दौरान, सरकार ने राज्यसभा में एक प्रश्न को अस्वीकार करने के लिए प्रस्ताव लाया था जिसमें पूछा गया था कि क्या सरकार ने इजरायल की साइबर सुरक्षा फर्म एनएसओ ग्रुप के साथ समझौता किया है।

टॅग्स :किसान आंदोलनमोदी सरकारसंसदS JaishankarExternal Affairs MinisterKC Venugopal
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?