लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार शाम को किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक होगी, समाधान निकलने की उम्मीद

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 14, 2024 20:07 IST

चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार शाम को किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक होगी। ये जानकारी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने दी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के साथ किसान नेता बैठक करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ में बृहस्पतिवार शाम को किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक होगीजानकारी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने दी हैअर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के साथ किसान नेता बैठक करेंगे

नई दिल्ली: चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार शाम को किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक होगी। ये जानकारी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने दी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के साथ किसान नेता बैठक करेंगे। इस बातचीत से कुछ समाधान निकलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच किसान संगठन पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराज हैं। किसान नेताओं का कहना है कि इतनी भारी मात्रा में अर्धसैनिक बलों की तैनाती क्यों की गई है। 

बुधवार, 14 फरवरी को भी किसान अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने के लिए पंजाब-हरियाणा की दो सीमाओं पर डटे रहे। अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।  ‘दिल्ली चलो’ मार्च में भाग लेने के लिए पंजाब के कई स्थानों से किसानों का आना जारी है। पंजाब की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी देखी जा सकती हैं। 

बता दें कि किसानो के आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "पूरा किसान आंदोलन कर रहा है...एक तरफ आप भारत रत्न दे रहे हैं और दूसरी तरफ आप किसानों को रोकना चाहते हैं, उनकी मांग नहीं मानना चाहते। आखिरकार भाजपा चाहती क्या है...भाजपा के लोग PDA से घबराए हुए हैं...मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे सहयोगी दल PDA की लड़ाई को मजबूत करेंगे..."

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, "MSP की रिपोर्ट 2004 में आ गई थी और तब कांग्रेस की सरकार थी और उन्होंने 10 साल में कुछ क्यों नहीं किया?...किसान जिनसे दिल्ली जाकर बातचीत करना चाहते हैं, वो सभी मंत्री और अधिकारी जब चंडीगढ़ आ गए, तो आपने बात नहीं की। इसका मतलब आपका मकसद कुछ और है... मुझे आश्चर्य है कि पंजाब सरकार ने एक नोटिस जारी किया है कि हमारी सीमा में ड्रोन ना भेजें...जब किसान अमृतसर से आगे बढ़ने लगे, तो उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश भी नहीं की...काफी पथराव हो रहा है और इसमें हमारे एक डीएसपी और 25 अन्य पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं..."

टॅग्स :किसान आंदोलनमोदी सरकारपीयूष गोयलअर्जुन मुंडा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?