लाइव न्यूज़ :

एक और किसान ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा-सरकार खून मांगती है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2021 16:34 IST

पुलिस ने बताया कि केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का समर्थन करने वाले 49 वर्षीय किसान ने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट छोड़ा है.

Open in App
ठळक मुद्देएसएचओ विजय कुमार ने फोन पर बताया, ‘‘पीड़ित राजबीर हिसार जिले के एक गांव का रहने वाला था.’’किसानों ने उनका शव फंदे से लटकते हुए देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी.सुसाइड नोट में उल्लेख किया गया है कि उसके द्वारा उठाये गये इस कदम के लिए तीन कृषि कानून जिम्मेदार हैं.

चंडीगढ़ः हरियाणा में रविवार को आंदोलनरत तीन किसानों की मौत हो गई है. इनमें से एक किसान कुंडली बॉर्डर पर अपनी ट्रैक्टर-ट्राली में मृत मिला. वहीं टीकरी बॉर्डर पर बुजुर्ग किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत गई है जबकि तीसरे किसान ने टीकरी बॉर्डर पर फांसी लगा जान दे दी.

हरियाणा के हिसार जिले के एक किसान ने रविवार को टीकरी बॉर्डर विरोध स्थल से लगभग सात किलोमीटर दूर एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक किसान की पहचान हरियाणा के हिसार जिले के सिसाय गांव के रहने वाले राजबीर (47) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि किसान राजबीर काफी दिनों से किसान आंदोलन में लंगर सेवा में जुटा था.

राजबीर ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है. किसान ने नोट में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की अपनी आखिरी इच्छा सरकार से जताई है. वहीं उसने किसानों से आखिरी अपील भी की और लिखा कि कानूनों को रद्द करवाने के बाद ही घर जाना.

भगत सिंह ने देश के लिए जान दी थी और मैं किसान भाइयों के लिए जान दे दी. आगे नोट में लिखा है कि ये सरकार किसानों का खून मांगती है और खून मैं देता हूं. किसान ने नोट में अपने आपको रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और महम विधायक बलराज कुंडू का फैन बताया है.

वहीं टीकरी बॉर्डर पर दिल का दौरा पड़ने से जान गंवाने वाले बुजुर्ग किसान की पहचान जनक सिंह (70) के रूप में हुई है. वह पंजाब के सुनाम के गांव गडूआं के रहने वाले थे. उधर, कुंडली बॉर्डर पर करनाल के किसान रविंद्र की मौत हो गई है. 30 वर्षीय रविंद्र सिंह असंध के ठरी गांव के रहने वाले थे.

वह अपने ट्राली में मृत मिले. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. बता दें कि टीकरी बॉर्डर पर अब तक चार किसान खुदकुशी कर चुके हैं. गत दिसम्बर में पंजाब के एक वकील ने टीकरी बॉर्डर पर विरोध स्थल से कुछ किलोमीटर दूर जहरीला पदार्थ खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.

टॅग्स :किसान आंदोलनकिसान आत्महत्याभारत सरकारनरेंद्र मोदीनरेन्द्र सिंह तोमरभारतीय जनता पार्टीपंजाबहरियाणादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी