लाइव न्यूज़ :

किसानों ने आवारा पशुओं को सरकारी कार्यालयों में छोड़ दिया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:26 IST

Open in App

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए प्रशासन द्वारा कदम नहीं उठाये जाने से नाराज किसानों ने मंगलवार को इन मवेशियों को राजनगर प्रखंड एवं उपसंभाग कार्यालयों में खुला छोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही कार्यालयों में करीब तीन घंटे तक काम ठप रहा क्योंकि ये मवेशी कार्यालयों के कमरों में घुस गये। इस प्रदर्शन का हिस्सा रहे गोपालपुर गांव के किसान दीपक बेहेरा ने कहा, ‘‘ हमने इन आवारा मवेशियों को दोनों ही कार्यालयों में बंद कर दिया। यह स्थानीय प्रशासन को संदेश भेजने के लिए हमारा प्रतीकात्मक विरोध था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अधिकारियों ने हमें आश्वासन दिया है कि वे हमारी शिकायतों के निवारण के लिए मवेशी आश्रय घर खोलेंगे। ’’ राजनगर के किसान अशोक स्वैन ने कहा कि उनके क्षेत्र में पशु बहुत बड़ी परेशानी बन गये हैं। उन्होंने कहा कि ये पशु फसलों को नष्ट कर रहे हैं और मानवजीवन के लिए गंभीर खतरा बन गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा