लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: मंत्री शांति धारीवाल ने कहा-किसानों की कर्ज माफी के लिए CM गहलोत के पासे भेजी जाएगी सिफारिश

By भाषा | Updated: January 6, 2019 14:38 IST

बैठक में तय किया गया कि राज्य में कथित आत्महत्या करने वाले सभी किसानों का पूरा कर्जा माफ करने के लिए मुख्यमंत्री के पास अनुशंसा भेजी जाएगी। 

Open in App

राजस्थान के शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि राज्य में कथित आत्महत्या करने वाले सभी किसानों का पूरा कर्जा माफ करने के लिए मुख्यमंत्री के पास अनुशंसा भेजी जाएगी। रिण माफी के लिये सरकार ने हाल ही में मंत्रियों ओर अंतर्विभागीय अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया था। धारीवाल की अध्यक्षता में शनिवार को कमेटी की बैठक हुई। 

बैठक में तय किया गया कि राज्य में कथित आत्महत्या करने वाले सभी किसानों का पूरा कर्जा माफ करने के लिए मुख्यमंत्री के पास अनुशंसा भेजी जाएगी। 

कमेटी के सदस्य और राज्य के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि आत्महत्या करने वाले किसानों का कृषि का कर्जा चाहे वो बैंक हो या अन्य किसी प्रकार की राशि हो, उसे माफ करने की अनुशंसा मुख्यमंत्री के पास भेजी जायेगी। इस बारे में निर्णय मुख्यमंत्री स्तर पर लिया जायेगा। राज्य में 70 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। 

राज्य में कांग्रेस सरकार के गठन के दो दिन बाद सरकार ने 19 दिसम्बर को अल्प समय के लिये सहकारी बैंकों से लिये गये कृषि रिण और राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिये गये दो लाख रूपये तक के कर्ज की माफी की घोषणा की थी। कमेटी की अगली बैठक 10 जनवरी को प्रस्तावित है। 

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार