लाइव न्यूज़ :

किसान दिवस पर दर्दनाक खबर: बोली लगाकर व्यापारी ने फसल लेने से किया मना, किसान ने की आत्महत्या, सदमें में भाई की मौत

By अनुराग आनंद | Updated: December 23, 2020 15:36 IST

महाराष्ट्र के अमरावती में पहले भी किसानों के आत्महत्या करने का मामला काफी अधिक सामने आता रहा है। लेकिन, अब जब देश के किसान तीन नए कृषि कानून के तहत मंडियों को समाप्त करने व प्राइवेटाइजेशन को बढ़ावा देने का विरोध कर रहे हैं, तो इस बीच यह घटना न सिर्फ दु:खद बल्कि सच्चाई को सामने लाने वाला भी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमरावती में संतरा उत्पादक किसान परिवार के दो सदस्यों की मौत एक व्यापारी की वजह से हुआ है। आत्महत्या से पहले किसान अशोक भूयार ने राज्य सरकार में मंत्री बच्चू कडू को एक चिट्ठी लिखकर मदद मांगी थी।2020 के पहले 6 माह में अमरावती में 448 किसानों ने आत्महत्या की है।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों के किसान नरेंद्र मोदी सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर पिछले 28 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। आज (बुधवार) को देश में कई जगहों पर किसान दिवस भी मनाया जा रहा है।

इस बीच महाराष्ट्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। टीओआई की खबर मुताबिक, अमरावती में एक व्यापारी की वजह से एक ही परिवार के दो भाईयों नौत हो गई है। 

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह कहा जा रहा है कि संतरा उत्पादक किसान परिवार के दो सदस्यों की मौत एक व्यापारी की वजह से हुआ है। पहले बड़े भाई अशोक भूयार ने बोली लगाने के बाद अचानक संतरा लेने से मना करने पर आत्महत्या की। इसके बाद जब अंतिम संस्कार से छोटा भाई वापस आ रहा था तब उसे दिल का दौरा पड़ गया। 

आत्महत्या से पहले किसान ने राज्य सरकार में मंत्री को लिखी थी चिट्ठी-

अब यह बात सामने आ रही है कि आत्महत्या से पहले किसान अशोक भूयार ने राज्य सरकार में मंत्री बच्चू कडू को एक चिट्ठी भी लिखी थी, जिसमें मदद की गुहार लगाई गई थी। बच्चू कडू महाराष्ट्र सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री हैं, जिनकी गिनती क्षेत्र के बड़े किसान नेता के तौर पर होती है। 

दो कामकाजी पुरुष की मौत के सदमें में परिवार-

एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से अमरावती का यह किसान परिवार बुरी तरह से टूट गया है। घर के दो कामकाजी पुरुष की मौत के सदमें से परिवार निकल नहीं पा रहा है। मृतक किसान के परिवार वालों का कहना है कि आत्महत्या से पहले ही किसान ने हर जगह चिट्ठी लिखकर अपनी बात रखी है।

मृतक के परिवार वालों ने ये कहा-

किसान ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि संतरे की बोली लगाने वाले व्यापारी ने ऐन वक्त पर सामान लेने से इनकार कर दिया। जब किसान ने सवाल किया तो उसे पहले शराब पिलाई और फिर जमकर पिटाई की। परिवार का आरोप है कि जब किसान पुलिस स्टेशन में शिकायत करने गया तो थानेदार ने भी उसकी पिटाई की, जिसके बाद किसान ने आत्महत्या कर ली।

2020 के पहले 6 माह में अमरावती में 448 किसानों ने की आत्महत्या-

लोकमत खबर के मुताबिक, अमरावती संभाग में 2020 के पहले 6 माह में 448 किसानों ने आत्महत्या की है। कोरोना महामारी के चलते घोषित किए गए लॉकडाउन के दौरान भी खुदकुशी के मामलों में कमी नहीं आई। मई माह में सबसे अधिक 101 किसानों ने आत्महत्या की है।

कभी फसलों का उत्पादन कम या न होने तो कभी प्राकृतिक आपदा के चलते फसलों को नुकसान पहुंचता है। जिससे फसलों के उत्पादन के लिए लिया गया कर्ज अदा नहीं करने की चिंता में अनेक किसान मौत को गले लगा लेते हैं। अमरावती संभाग में 2001 से लेकर अब तक 15,701 किसान अपनी जान दे चुके हैं।

टॅग्स :किसान आत्महत्याकिसान आंदोलनअमरावतीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण