लाइव न्यूज़ :

Farmer Protest: "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात करें, आज निकले सारे मुद्दों का हल, सबके लिए सुखद होगा", किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने केंद्र के साथ होने वाली वार्ता से पहले कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 15, 2024 10:30 IST

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने गुरुवार को अपील की कि किसानों की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे उनसे बात करें और किसानों की मांग का समाधान निकाला जाए। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे किसानों से बात करें, जिससे उनकी मांगों का समाधान निकाला जा सकेपंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने की पीएम मोदी से सीधी अपील पंढेर ने कहा कि ये लोकतांत्रिक देश हैं, इसलिए हमें दिल्ली में प्रदर्शन का अधिकार मिलना चाहिए

शंभू बॉर्डर: पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने गुरुवार को अपील की कि किसानों की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे उनसे बात करें और किसानों की मांग का समाधान निकाला जाए।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, "हमने पहले भी कहा है। सवाल आगे बढ़ने का नहीं है, हम ये नहीं कह रहे हैं कि हम आपकी मोर्चाबंदी तोड़ देंगे, दो बातें हैं, आज केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक है। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी सीधे किसानों से बात करें और इन मांगों का समाधान आज ही किया जाना चाहिए। यह सभी के लिए सुखद होगा।''

उन्होंने कहा, "दूसरी बात, चूंकि यह एक लोकतांत्रिक देश है। इसलिए हमें दिल्ली में शांतिपूर्वक अपना आंदोलन चलाने की इजाजत दी जाए। यह रास्ता सरकार को ही खोलना चाहिए और एजेंडा वही होगा जो हमारा है।"

पंढेर ने पुलिस के लाठीचार्ज के मामले में कहा, "किसानों को चोटें आई हैं, यहां हमारे डॉक्टर कह रहे हैं कि हर मिनट एक पट्टी लगाई जा रही है, यानी एक घंटे में 60 पट्टियां लगाई जा रही हैं। यहां शंभू सीमा पर, सुरक्षा और हमें रोकने का भारी प्रबंध किया गया है और यह पुलिस नहीं बल्कि अर्धसैनिक बल हैं, जो हम पर हमला कर रहे हैं।”

किसान नेता ने बेहद गुस्से में कहा, "यह पहली बार है कि देश की किसी सरकार ने किसान मजदूर आंदोलन के खिलाफ अर्धसैनिक बलों का इस्तेमाल किया है। मैं बताना चाहूंगा कि यहां पर किसानों के खिलाफ आंसू गैस और स्मोक सेल एयर बर्स्ट का उपयोग किया जा रहा है। यह सब खुलेआम हो रहा है, इसलिए हम कहते हैं कि जिस तरह से केंद्र सरकार किसानों और मजदूरों पर अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रही है, उसे इस पर फिर से विचार करना चाहिए।“

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव पंढेर ने कहा, "हम देख रहे हैं कि सरकार किसान आंदोलन को पूरी तरह से कुचलना चाहती है। हम चाहेंगे कि सरकार इस पर दोबारा विचार करे। ऐसा नहीं होना चाहिए, हम इस देश के किसान और मजदूर हैं। हम ही इस देश बनाते हैं, यह देश हमारा है और सरकार को हमारी आवाज सुननी ही होगी अन्यथा आगे जो भी होगा अच्छा नहीं होगा। आज की बैठक में हम पूरी तरह से सकारात्मक मूड में जा रहे हैं कि आने वाले समय में इस बैठक से कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा।“

टॅग्स :किसान आंदोलननरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"