लाइव न्यूज़ :

Farmer Protest: "दिल्ली युद्ध क्षेत्र में बदल गया है, किसानों को दबाने के लिए केंद्र बदतर स्थिति पैदा कर रहा है", स्टालिन का मोदी सरकार पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 15, 2024 12:27 IST

एमके स्टालिन ने किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि दिल्ली युद्धक्षेत्र में बदल गई है, किसानों को दबाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने बदतर स्थिति पैदा कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देएमके स्टालिन ने किसानों के विरोध-प्रदर्शन से निपटने में केंद्र के उपायों पर गहरी चिंता व्यक्त की हैस्टालिन ने कहा कि दिल्ली युद्धक्षेत्र में बदल गई है, आखिर इतनी भारी सुरक्षा व्यवस्था क्यों? केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों को रोकने के लिए दिल्ली को युद्धक्षेत्र में बदल दिया है

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने गुरुवार को पंजाब के किसानों के विरोध के लिए दिल्ली में उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीएम स्टालिन ने 40 निर्वाचन क्षेत्रों में 16 से 18 फरवरी तक चलने वाले 'उरीमैगलाई मीटका स्टालिनिन कुरल' (अधिकारों को पुनः प्राप्त करने के लिए स्टालिन की आवाज) अभियान के संबंध में डीएमके कैडरों को संबोधित एक पत्र में केंद्र के खिलाफ हमला शुरू किया।

सीएम स्टालिन ने अपने पत्र में कहा, "दिल्ली युद्धक्षेत्र में बदल गई है, आखिर इतनी भारी सुरक्षा व्यवस्था क्यों? हमारे देश के किसानों के विरोध को दबाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली में युद्धक्षेत्र से भी बदतर स्थिति पैदा कर दी है।"

उन्होंन कहा, "1 साल से अधिक समय तक किसानों के कड़े विरोध के बाद बीजेपी ने तीन कृषि कानून वापस ले लिए लेकिन उन्होंने किसानों की भलाई के लिए योजनाओं की घोषणा नहीं की। उन्होंने किसानों के खिलाफ मामले वापस नहीं लिए। सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है।" 

डीएमके प्रमुख ने आगे कहा, "किसानों को रोकने के लिए हथियारों के साथ पुलिस बल तैनात करके, सड़कों को कंटीले तार लगाकर, सड़कों पर जर्सी बैरियर लगाकर और लोहे की कीलों को बिछाकर यह क्या कर रही है सरकार? यहां आतंकवादी कौन है... किसान या सरकार?''

पत्र में स्टालिन ने भारतीय जनता पार्टी और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की उनकी नीतियों के लिए आलोचना की और कहा कि वे "लोगों के कल्याण" के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा, "जब भाजपा ने तीन कृषि कानून पेश किए, तो डीएमके ने इसका विरोध किया था, वहीं अन्नाद्रमुक ने मोदी सरकार के उस फैसले का समर्थन किया था और यहां तक ​​कि अन्नाद्रमुक सीएए का भी समर्थन करती है। अन्नाद्रमुक तमिलनाडु में भाजपा के सभी पापों में भागीदार थी। डीएमके कार्यकर्ताओं को भाजपा और अन्नाद्रमुक के लोगों को जनता के सामने बेनकाब करना होगा।"

मालूम हो कि केंद्र सरकार के खिलाफ पंजाब के किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च गुरुवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। किसानों की मांग पर चर्चा करने के लिए आज शाम 5 बजे किसान यूनियनों और केंद्र सरकार की बैठक होनी है।

किसानों ने केंद्र सरकार के सामने 12 मांगें रखी हैं, जिन्हें लेकर वे दिल्ली कूच कर रहे हैं। इस बार विरोध प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति द्वारा किसान यूनियन नेताओं जगजीत सिंह दल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर के नेतृत्व में बुलाया गया है।

प्रदर्शनकारी किसानों के अनुसार केंद्र ने उन्हें फसल की बेहतर कीमत देने का वादा किया था, जिसके बाद किसानों ने 2021 का आंदोलन समाप्त किया था। किसान केंद्र सरकार से  स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुरूप सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाला कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा वो पूर्ण कर्ज माफी और किसानों और खेत मजदूरों को पेंशन प्रदान करने की योजना की भी मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :एमके स्टालिनडीएमकेकिसान आंदोलनfarmers protest
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर