लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बरसे किसान नेता राकेश टिकैत और राजद विधायक सुधाकर सिंह, बोले-यहां 17 सालों से है बेईमानों की सरकार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 27, 2023 17:47 IST

आपको बता दें कि भारतमाला एक्सप्रेस वे के तहत किसानों के लिए जा रहे जमीन के उचित मुआवजा को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत कैमूर पहुंचे थे। ऐसे में एक्सप्रेस वे निर्माण में कैमूर जिले के 5 प्रखंडों के 50 गांव के किसान प्रभावित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कैमूर में किसान नेता राकेश टिकैत और राजद विधायक सुधाकर सिंह एक साथ दिखाई दिए है। इस दौरान दोनों ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साध है। जिला कैमूर से सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि बिहार में 17 सालों से बेईमानों की सरकार है।

पटना: राजद विधायक व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने किसान नेता राकेश टिकैत के साथ मिलकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। बिहार के कैमूर जिले के चांद प्रखंड पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत और सुधाकर सिंह ने किसानों के हक में आवाज बुलंद करते हुए बताया कि सरकार किसानों के हक मारने की नीति पर काम कर रही है। 

बिहार की 17 सालों से बेईमानों की सरकार है। कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो किसी भी ऑफिस में बिना घूस दिए काम कराया हो।

किसान नेता राकेश टिकैत ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि वह सभी किसानों को मजदूर बनाना चाहती है। इसलिए किसानों की जमीन को औने पौने दाम पर खरीदना चाहती है। लेकिन हम किसानों को अपनी जमीनों को नहीं बेचना है फसलों को बेचकर ही हम लोग अपना काम चलाएंगे और इस सरकार के खिलाफ आंदोलन हम लोगों का तेज होगा। 

उन्होंने आगे कहा कि सरकार अगर सजग नहीं हुई तो बिहार में भी ट्रैक्टर आंदोलन किया जाएगा। दरअसल, भारतमाला एक्सप्रेस वे के तहत किसानों के लिए जा रहे जमीन के उचित मुआवजा को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत वहां पहुंचे थे। आपको बता दें कि एक्सप्रेस वे निर्माण में कैमूर जिले के 5 प्रखंडों के 50 गांव के किसान प्रभावित हुए हैं। 

जिले में क्या बोले राजद नेता सुधाकर सिंह 

वहीं इस दौरान सुधाकर सिंह ने कहा किसान नेता राकेश टिकैत ने देश के प्रधानमंत्री को किसानों के मुद्दे को लेकर घुटने पर लाने का काम किया था। उनके अनुसार, हम लोगों ने पहली बार पीएम मोदी को किसानों की मांग को लेकर झुकते हुए देखा है। ऐसे में उन्होंने आगे कहा है कि बिहार की 17 सालों से बेईमानों की सरकार है। कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो किसी भी ऑफिस में बिना घूस दिए काम कराया हो। 

जिले से सुधाकर सिंह ने कहा कि पहले कैमूर आना अधिकारियों के लिए काला पानी की सजा की तरह था। लेकिन अब जो भ्रष्ट अधिकारी होते हैं वह 80 लाख से एक करोड़ घुस देकर कैमूर आना चाहते हैं। 

हमारे कुछ भी बोलने से अगर आप नाराज हो रहे हैं तो आप ही वह शब्द बताइए जिसे मैं विधानसभा में बोलूं तो आप नाराज नहीं होंगे। उन्होंने सीएम नीतीश के उस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि चौथे कृषि रोड मैप में किसान अंग्रेजी में अपनी बात करने लगा तो उस पर भी मुख्यमंत्री भड़क गए की हमने सारे स्कूल कॉलेज तो बर्बाद कर दिया फिर यह इतना पढ़ लिख कैसे गया?

टॅग्स :नीतीश कुमारराकेश टिकैतबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर