लाइव न्यूज़ :

पुलिस हिरासत में किसान की मौत: पिलखुवा कोतवाल, दारोगा व पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, पीएसी तैनात

By भाषा | Updated: October 14, 2019 20:39 IST

घटना को लेकर ग्रामीणों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए पिलखुवा कोतवाली व मृतक के गांव में पीएसी बल के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त को लाखन गांव में एक महिला की लाश जली अवस्था में मिली थी। इस सिलसिले में पुलिस ने गांव के ही प्रदीप तोमर (30) को बीती रात हिरासत में लिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदीप के परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने प्रदीप की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी।हालत चिन्ताजनक देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा में बीती रात पुलिस हिरासत में एक किसान की मौत के बाद कोतवाल सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

घटना को लेकर ग्रामीणों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए पिलखुवा कोतवाली व मृतक के गांव में पीएसी बल के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त को लाखन गांव में एक महिला की लाश जली अवस्था में मिली थी। इस सिलसिले में पुलिस ने गांव के ही प्रदीप तोमर (30) को बीती रात हिरासत में लिया।

किसान प्रदीप के परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने प्रदीप की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। हालत बिगड़ते ही पुलिस उसे स्थानीय अस्पताल में ले गयी, जहां से उसकी हालत चिन्ताजनक देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक प्रदीप तोमर को कोतवाली लाया गया था। पूछताछ के दौरान उसकी हालत खराब हो गयी, जिसे उपचार के लिए मेरठ मेडिकल लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पिलखुवा कोतवाल, दारोगा व पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। घटना की सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण मेरठ मेडिकल पहुंच गये और उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। मृतक के पिता राजकुमार सिंह ने कमिश्नर अनीता सी मेश्राम को आवेदन देकर पिलखुवा सीओ संतोष कुमार मिश्रा, कोतवाल और चौकी इंचार्ज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकिसान आत्महत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप