लाइव न्यूज़ :

Nikita Tomar Murder Case: आरोपी ने कबूली हत्या की बात, कहा- वो किसी और से शादी करने वाली थी, इसलिए मार डाला

By विनीत कुमार | Updated: October 28, 2020 09:26 IST

Nikita Tomar Murder Case: फरीदाबाद में दिन दहाड़े एक लड़की हत्या के मामले में आरोपी तौसीफ ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने कहा कि निकिता किसी और से शादी करने वाली थी, इसलिए उसने उसे मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देनिकिता तोमर मर्डर मामले में आरोपी तौसीफ ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कियापूर्व में हुई गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए मारी निकिता को गोली, शादी की बात से भी था नाराज

हरियाणा के फरीदाबाद में 21 साल की लड़की निकिता तोमर की कॉलेज के सामने गोली मारकर हत्या करने की बाद आरोपी तौसीफ ने कबूल कर ली है। तौसीफ फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में इस हत्या को अंजाम देते हुए कैमरे में भी कैद हो चुका है। उसने निकिता की हत्या उस समय कर दी जब वो परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकल रही थी।

तौसीफ और एक अन्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस से पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है। तौसीफ ने पुलिस को बताया है कि उसने निकिता को इसलिए मार दिया क्योंकि वो किसी और शादी करने वाली थी।

पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि तौसीफ और निकिता तोमर की 24-25 अक्टूबर की दरमयानी रात फोन पर लंबी बातचीत भी हुई थी। पुलिस के अनुसार निकिता और तौसीफ के बीच ये बातचीत 1000 सेकेंड से ज्यादा लंबी थी।

निकिता तोमर मर्डर: 'गिरफ्तारी का लिया बदला'

पीड़िता के परिवार के अनुसार तौसीफ उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। परिवार के अनुसार साल 2018 में तौसीफ ने निकिता का अपहरण भी किया था। परिवार ने इस बारे में FIR कराया। इसके बाद पुलिस ने तौसीफ को गिरफ्तार किया था। निकिता के परिवार ने हालांकि बाद में दोनों परिवारों में हुए सुलह के बाद केस वापस ले लिया था।

तौसीफ ने पुलिस से पूछताछ में अब ये बताया है कि उसने अपनी गिरफ्तारी का बदला लिया है। उसने पुलिस को बताया, 'मैं मेडिकल की पढ़ाई नहीं कर सका क्योंकि मैं गिरफ्तार हो गया था। इसलिए मैंने ये बदला लिया।'

बता दें कि हत्या की ये घटना सोमवार दोपहर को हुई। उस समय निकिता तोमर अपनी परीक्षा देने के बाद कॉलेज से बाहर आ रही थी। वह बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी। निकिता जैसे ही अपनी एक दोस्त के साथ अग्रवाल कॉलेज के गेट के बाहर आई, एक आई20 कार उनके पास आकर रूकी।

इस कार में दो युवक सवार थे। इनमें से एक युवक ने युवती को कार में खींचने की कोशिश की। लड़की ने जब विरोध जताया तो एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली लड़की की छाती में लगी और वह वहीं गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपी कार से वहां से भाग खड़े हुए। 

टॅग्स :हत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील