लाइव न्यूज़ :

पुल पार करते समय परिवार नदी में बहा

By भाषा | Updated: August 19, 2021 23:48 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में नदी पर बने पुल को पार करने के दौरान तीन लोग बह गए। पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है तथा दो अन्य की तलाश जारी है। मुंगेली जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के पथरिया विकासखंड के अंतर्गत बरछा गांव में आगर नदी पर निर्मित पुल को पार करते समय बगबुड़वा गांव निवासी उत्तरा मरावी (38), उनकी पत्नी रामेश्वरी मरावी (33) और बेटी अन्नपूर्णा मरावी (आठ) नदी में बह गए। पुलिस ने रामेश्वरी मरावी का शव बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह मरावी परिवार आगर नदी पर बने पुल को पार कर रहा था और पानी के तेज बहाव के कारण वह नदी में बह गए। उन्होंने बताया कि जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल और बचाव दल को भेजा गया तथा परिवार की खोज शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने महिला रामेश्वरी मरावी का शव बरामद कर लिया है तथा पति उत्तरा मरावी और उनकी बेटी अन्नपूर्णा मरावी की खोज की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अजीत वसंत और जिले के पुलिस अधीक्षक डीआर आंचला घटनास्थल पहुंच गए थे। वसंत ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल