लाइव न्यूज़ :

दहशत में यूक्रेन में पढ़ रहे छात्रों के परिवार वाले, अपनों की सलामती जानने दिल्ली स्थित यूक्रेन के दूतावास पहुंच रहे, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: February 24, 2022 14:23 IST

यूक्रेन के दूतावास पहुंची पूजा नाम की युवती ने बताया,  मेरा भाई खार्किव यूनिवर्सिटी में पढ़ता है, उसके कुछ दोस्त भी वहीं पढ़ते हैं। मैं इस स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हूं। मैंने उनसे आखिरी बार 10 मिनट पहले बात की थी, उनका कहना है कि वहां की स्थिति बहुत तनावपूर्ण है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस द्वारा युद्ध के ऐलान के बाद यूक्रेन में पढ़ रहे कई भारतीय छात्रों का परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैऐसे कई छात्रों के परिवार वाले अपनों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली स्थित यूक्रेन के दूतावास पहुंच रहे हैंनेहा नाम की एक युवती ने कहा कि 'मेरा भाई यूक्रेन में एमबीबीएस का छात्र है, उससे 2 दिन पहले आखिरी बार बात हुई

नई दिल्लीः रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा युद्ध की घोषणा के बाद यूक्रेन के हालात बहुत खराब हैं। ऐसा वहां पढ़ रहे छात्रों का कहना है। कुछ रोज पहले कई भारतीय छात्रों को यूक्रेन से विशेष विमान द्वारा देश लाया गया तो कई अब वहीं फंसे हैं। युद्ध के इस संकट में छात्रों के परिवार वाले दहशत में हैं। यही कारण है कि अपनों की सलामती जानने के लिए वे नई दिल्ली स्थित यूक्रेन के दूतावास पहुंच रहे हैं।

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे कई छात्रों के परिवार वाले यूक्रेन के दूतावास पहुंचें। एजेंसी ने बताया कि यूक्रेन में पढ़ने वाले छात्रों के परिवारों के कुछ सदस्य नई दिल्ली में यूक्रेन के दूतावास में पहुंचे। नेहा नाम की एक युवती ने कहा कि ''मेरा भाई यूक्रेन में एमबीबीएस का छात्र है, हमने उससे 2 दिन पहले आखिरी बार बात की थी।

वहीं पूजा नाम की युवती ने बताया,  मेरा भाई खार्किव यूनिवर्सिटी में पढ़ता है, उसके कुछ दोस्त भी वहीं पढ़ते हैं। मैं इस स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हूं। मैंने उनसे आखिरी बार 10 मिनट पहले बात की थी, उनका कहना है कि वहां की स्थिति बहुत तनावपूर्ण है। मैं यहां उनसे (अधिकारियों) बात करने आया हूं कि क्या किया जा सकता है। 

इस बीच भारत ने एक एडवाइजरी जारी कर यूक्रेन में पढ़ रहे छात्रों से अपील की है कि जो जहां है सुरक्षित रहे। कीव स्थित भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी की है। एडवाइजरी में नागरिकों को बताया गया है कि कीव (राजधानी के पश्चिमी हिस्से से भी) की यात्रा करने वाले सभी कीव की यात्रा करने वाले सभी लोगों को अस्थायी रूप से अपने-अपने शहरों में लौटने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से पश्चिमी सीमावर्ती देशों के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर। आगे किसी भी अद्यतन के लिए सलाह जारी की जाएगी।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादNew Delhiयूक्रेनव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?