लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में 4 करोड़ रुपये मूल्य की नकली कोविशील्ड और जाइकोव डी की वैक्सीन बरामद, एसटीएफ ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 2, 2022 13:38 IST

कोरोना महामारी के खिलाफ इस्तेमाल होने वाली इस नकली वैक्सीन को यूपी समेत तमाम अन्य राज्यों में भी सप्लाई किया जाना था।

Open in App
ठळक मुद्देएसटीएफ की टीम ने मौके से कोविशील्ड और जाइकोव डी की नकली वैक्सीन बरामद की है यूपी एसटीएफ ने यह छापा वाराणसी के लंका क्षेत्र के रोहित नगर में माराएसटीएफ ने राकेश थवानी, संदीप शर्मा, लक्ष्य जावा, शमशेर और अरुणेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्ट ने वाराणसी के लंका क्षेत्र के रोहित नगर से लगभग 4 करोड़ रुपये मूल्य की नकली कोरोना वैक्सीन और टेस्टिंग किट पकड़ी है। इस मामले में एसटीएफ ने राकेश थवानी, संदीप शर्मा, लक्ष्य जावा, शमशेर और अरुणेश विश्वकर्मा समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि ये कोरोना महामारी के खिलाफ इस्तेमाल होने वाली इस नकली वैक्सीन को यूपी समेत तमाम अन्य राज्यों में भी सप्लाई किया जाना था। एसटीएफ की टीम ने मौके से कोरोना की नकली टेस्टिंग किट, कोविशील्ड और जाइकोव डी की नकली वैक्सीन के साथ-साथ खाली वायल और स्वाब स्टिक को बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक पकडे गये आरोपी इस अवैध धंधे में बीते कुछ दिनों से लगे हुए थे और इस तरह की नकली वैक्सीन को बेचकर भारी मुनाफा बनाने की कोशिश में लगे हुए थे। इस मामले में एसटीएफ ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना के आधार पर लंका के रोहित नगर में ड्रग माफियाओं के अवैध धंधे की जानकारी हुई। 

मुखबीर ने एसटीएफ को बताया कि ड्रग माफिया कोरोना वैक्सीन की बहुत बड़ी नकली खेप की सप्लाई यूपी के विभिन्न जिलों समेत आसपास के राज्यों में करने वाले हैं। एसटीएफ ने इस जानकारी को अपने तरीके से वैरिफाई किया। उसके बाद मामले की जानकारी लखनऊ स्थित अपने मुख्यालय को दी।

जानकारी जैसे ही मुख्यालय तक पहुंची, उसने छापेमारी के लिए गरी झंडी दे दी। उसके बाद एसटीएफ की टीम ने आज तड़के इस मामले में छापेमारी की और माल सहित कुल 5 आरोपियों को दबोच लिया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोविशील्‍डकोविड-19 इंडियावाराणसीयूपी क्राइमSTF
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया