लाइव न्यूज़ :

FACT: मनमोहन बनाम मोदी सरकार, जानिए किसके शासन में हुई सबसे ज्यादा आतंकी घटनाएं

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 16, 2019 18:44 IST

पुलवामा हमले के बाद से देश एक बार फिर 'सर्जिकल स्ट्राइक-2' की मांग कर रहा है। बात अगर मोदी बनाम मनमोहन सरकार की करें, तो गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 2014-18 के बीच कश्मीर में आतंकी हमले काफी हद तक कम हुए हैं।

Open in App

पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए। कश्मीर में इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, हालांकि भारत के तेवर देख पड़ोसी मुल्क की हिम्मत जरूर कम हुई है। साल 2016 में मोदी सरकार में सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। इस दौरान उरी हमले में शहीद 19 सैनिकों का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान में घुसकर 40 आतंकियों सहित 9 जवानों को भी मौत के घाट उतार दिया।

अब पुलवामा हमले के बाद से देश एक बार फिर 'सर्जिकल स्ट्राइक-2' की मांग कर रहा है। बात अगर मोदी बनाम मनमोहन सरकार की करें, तो गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 2014-18 के बीच कश्मीर में आतंकी हमले काफी हद तक कम हुए हैं।

2004-13 बनाम 2014-18: साल 2004 से 2018 के बीच कश्मीर में कुल 11,447 आतंकी हमले हुए, जिसमें 1,394 जवानों ने देश के नाम अपनी कुर्बानी दे दी। बात अगर 2004-2013 की करें, तो इस दौरान 9,739 आतंकी हमलों में 1,055 सैनिक शहीद हुए।

यूपीए-1 बनाम यूपीए-2: साल 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को मात देकर कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आई। मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनाया गया। यूपीए-1 में 8,022 बार आतंकी हमलों को अंजाम दिया गया, जिसमें कुल 806 सैनिक शहीद हुए। वहीं यूपीए-2 की सरकार में 1,717 आतंकी हमलों में 249 सैनिकों ने अपनी जान गंवाई।

यूपीए-1 बनाम मोदी सरकार: गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 2004-08 की तुलना में 2014-18 के बीच कश्मीर में आतंकी हमलों में लगभग पांच गुना कमी आई। वहीं सैनिकों की क्षति भी लगभग ढाई गुना कम रही।

यूपीए-2 बनाम मोदी सरकार: 2009-13 की तुलना में अगर 2014-18 को देखें, तो इसमें कुछ हद इजाफा नजर आया। इस दौरान आतंकी हमले कम जरूर रहे, लेकिन सैनिकों की शहादत कुछ ज्यादा रही।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलानरेंद्र मोदीमनमोहन सिंहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए