लाइव न्यूज़ :

Fact Check: कृषि मंत्री तोमर ने किसानों से कहा, अडाणी-अंबानी की वजह से कानून नहीं लेंगें वापस?, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: December 6, 2020 08:29 IST

किसान नेताओं व नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री के बीच पांचवें दौर की वार्ता फेल हो गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर बैठक के दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा अडाणी व अंबाणी के नाम लिए जाने का दावा करते हुए वायरल हो रहे वीडियो की जानें सच्चाई।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में दावा, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज तीन कृषि कानूनों को वापस लेते हैं, तो "कल अदानी और अंबानी भी हमारे पास आ सकते हैं।इस वीडियो को सबसे पहले 'केटीवी ग्लोबल' नाम के एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारित किया गया है।

 नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब व हरियाणा के अलावा देश भर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे किसान राजधानी दिल्ली में एंट्री करने वाले बॉर्डर पर पिछले 10 दिनों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड में टिके हुए हैं। 

यही वजह है कि केंद्र सरकार किसान नेताओं से अब तक पांच दौर की वार्ता कर चुकी है। इसके बावजूद किसानों के साथ सरकार की बात नहीं बन पा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में कुछ किसान नेता कह रहे हैं कि केंद्र सरकार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के साथ बातचीत के दौरान कहा है कि आज किसानों के कहने पर हम ये तीनों कानून वापस ले लेंगे तो कल अडाणी व अंबानी भी कोई कानून बनवाने के लिए हमारे पास आ जाएंगे। 

सोशल मीडिया पर क्या किया जा रहा है दावा

बता दें कि कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को साझा कर कह रहे हैं कि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक में किसान नेताओं से कहा कि अगर सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस लेती है, तो "कल अदानी और अंबानी भी हमारे पास आ सकते हैं।"

इस वीडियो को सबसे पहले 'केटीवी ग्लोबल' नाम के एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारित किया गया। इसके बाद इस वीडियो को कई सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने साझा किया है। ऐसे में हमने इस वायरल वीडियो का फैक्ट चेक करने का फैसला किया।

क्या है इस मामले की सच्चाई

इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने केटीवी ग्लोबल के रिपोर्टर द्वारा ट्विटर पर सबसे पहले साझा किए गए वीडियो को देखा। यह चैनल भारत से नहीं बल्कि यूनाइटेड किंग्डम से संचालित है। इस चैनल के रिपोर्ट ने इंडिया टुडे को बताया है कि केंद्र सरकार के मंत्री के साथ बैठक में मौजूद सभी किसान नेताओं ने ऐसा बयान नहीं दिया है। लेकिन, एक दो किसानों ने कहा है कि अंबानी और अडाणी का नाम मंत्री ने बैठक में लिया है।

इसके अलावा, जब इस तरह के बयान से जुड़े खबरों को हमने इंटरनेट पर खंगाला तो हमें मेनस्ट्रीम में कोई ऐसी खबरें पढ़ने को नहीं मिली। इंडिया टुडे ने जब मंत्री के साथ बैठक में हिस्सा लेने वाले किसान नेताओं से संपर्क किया तो पंजाब किसान सभा के मेजर सिंह पुनावाल ने कहा कि मंत्री ने एक खास संदर्भ में कॉरपोरेट्स के बारे में कुछ कहा हो सकता है। लेकिन यह दावा कि उन्होंने अंबानी और अडानी का नाम लिया है, सच नहीं है।

इसके अलावा, किसान क्रांति जन आंदोलन के संदीप गिडे ने कहा कि मैं पूरी बैठक में मौजूद था। मुझे ऐसी कोई टिप्पणी याद नहीं है। 

निष्कर्ष

इस तरह साफ है कि सोशल मीडिया पर केटीवी ग्लोबल द्वारा साझा किया गया यह वीडियो पूरी तरह सही नहीं है। इस वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए इसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने भी इसे गलत बताया है। साफ है कि वीडियो को साझा कर किया जा रहा दावा गलत है।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनफैक्ट चेकनरेन्द्र सिंह तोमरनरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब