लाइव न्यूज़ :

Fact Check: दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को दबाने के लिए सेना बुलाया गया? जानें सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: December 12, 2020 14:37 IST

सोशल मीडिया पर दावा किया कि किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए सरकार ने दिल्ली में सेना को उतार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकराते हुए आंदोलन को तेज करने की धमकी दी है।इस वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलते ही इस संबंध में सरकार की तरफ से सफाई दी गई है।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से सटे बॉर्डर पर पिछले ढाई सप्ताह से भी अधिक समय से किसानों का आंदोलन हो रहा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आंदोलन कर रहे किसानों को प्रस्ताव भेजकर साफ कर दिया है कि सरकार कृषि कानून वापस नहीं लेने वाली है। सरकार ने कुछ एक संशोधन की बात कही। लेकिन, किसानों ने सरकार के इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए आंदोलन को तेज करने की धमकी दी है।

इस बीच सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट साझा किए जा रहे हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए सरकार ने दिल्ली में सेना को उतार दिया है। आइए जानते हैं कि इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?

जानें क्या है पूरा मामला?

दिल्ली से सटे बॉर्डर पर हो रहे किसान आंदोलन को लेकर 'HINDUSTAN LIVE FARHAN YAHIYA' नाम के एक यूट्यूब चैनल ने 9 दिसंबर को एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था कि 'रात किसान आंदोलन को कुचलने के लिए सेना को बुलाने की भीम सेना प्रमुख की Video से चंद घंटों में खलबली' इसी वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए एक यूजर ने दावा किया कि आंदोलन को दबाने के लिए सरकार कुछ नया प्लैन कर रही है।

इसके अलावा, इसी वीडियो को व्हाट्सएप के माध्यम से भी कुछ लोग साझा कर रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए दिल्ली में सेना को बुलाया है।

सच्चाई क्या है?

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलते ही इस संबंध में सरकार की तरफ से सफाई दी गई है। सरकारी संस्था पीआईबी फैक्टचेक ने व्हाट्सएप में व दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा हो रहे इस वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि यह वीडियो और इसको साझा कर किया जा रहा दावा गलत है।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनफैक्ट चेकनरेंद्र मोदीभारतीय सेनादिल्लीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील