लाइव न्यूज़ :

विवाहेतर संबंध मां को बच्चे का संरक्षण देने से मना करने का आधार नहीं : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: June 3, 2021 16:16 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन जून पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कहा है कि एक महिला के विवाहेतर संबंध के आधार पर वैवाहिक विवाद में किसी महिला को उसके बच्चे का संरक्षण देने के अधिकार से मना नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे यह नहीं माना जा सकता कि वह एक अच्छी मां नहीं होगी।

अदालत ने कहा कि पितृसत्तात्मक समाज में एक महिला के नैतिक चरित्र पर आक्षेप लगाना काफी सामान्य है और अक्सर ये आरोप बिना किसी आधार के लगाए जाते हैं।

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले की एक महिला की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर यह आदेश आया। पति से अलग रह रही इस महिला ने साढ़े चार साल की अपनी बेटी को उसे सौंपे जाने का अनुरोध किया था। महिला का पति ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है।

न्यायमूर्ति अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल ने महिला की याचिका मंजूर करते हुए निर्देश दिया कि बच्ची को उसकी मां के हवाले किया जाए जो कि इस समय ऑस्ट्रेलिया में रह रही है।

महिला के अलग रह रहे पति ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का एक रिश्तेदार से विवाहेतर संबंध है।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘याचिका में कोरे दावे के अलावा, इस अदालत के समक्ष कोई सहायक सामग्री पेश नहीं की गयी। यह ध्यान देने योग्य होगा कि पितृसत्तात्मक समाज में, एक महिला के नैतिक चरित्र पर आक्षेप लगाना काफी सामान्य है। अक्सर ये आरोप बिना किसी आधार के लगाए जाते हैं।’’

न्यायाधीश ने 10 मई के आदेश में कहा, ‘‘यह मान भी लिया जाए कि एक महिला विवाहेतर संबंध में है या रही है तो इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है कि वह अपने बच्चे के पालन-पोषण के लिए अच्छी मां नहीं होगी।’’

हालांकि, इस मामले में याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और बच्चे के संरक्षण के मुद्दे पर फैसला करने के मामले में यह प्रासंगिक विषय नहीं है।

न्यायाधीश ने अपने आदेश में लिखा, ‘‘बच्चे के विकास के लिए उसे प्यार, देखभाल और मां की ममता की जरूरत होती है। किशोरावस्था के दौरान मां का सहयोग और मार्गदर्शन भी जरूरी होता है। हिंदू अप्राप्तवयता और संरक्षकता अधिनियम, 1956 की धारा छह के तहत बच्चे की पांच साल उम्र होने तक मां बच्चे की स्वाभाविक अभिभावक होती है।’’

याचिका में महिला ने कहा कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। उसका पति ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है और बाद में वह भी ऑस्ट्रेलिया रहने चली गयी।

दंपति को जून 2017 में एक बेटी हुई और बाद में मतभेद शुरू हो गया। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि जब वह जनवरी 2020 में भारत आयी तो उसके पति अपनी बेटी को साथ ले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू