लाइव न्यूज़ :

Minister S Jaishankar:  ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे विदेश मंत्री जयशंकर, आईबी रिपोर्ट के बाद फैसला, जानें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 12, 2023 18:32 IST

Minister S Jaishankar: केंद्र सरकार ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में इज़ाफा किया है। उन्हें ‘वाई’ श्रेणी की जगह अब ‘ज़ेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।अमित जोगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जोगी (जेसीसी-जे) पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। 

Minister S Jaishankarविदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा को बढ़ाकर जेड श्रेणी कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की धमकी रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इससे पहले जयशंकर को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। इस बीच, सरकार ने पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

अमित जोगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जोगी (जेसीसी-जे) पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को जयशंकर (68) की सुरक्षा का जिम्मा संभालने का निर्देश दिया है। इससे पहले उन्हें दिल्ली पुलिस ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करा रही थी। इसके तहत हथियारबंद सुरक्षा कर्मियों की टीम उनकी सुरक्षा में तैनात रहती थी।

सूत्रों ने बताया कि उन्हें अब सीआरपीएफ ‘ज़ेड’ श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराएगी और इसके तहत करीब 14-15 सशस्त्र कमांडो 24 घंटे पालियों में उनके साथ रहेंगे। सीआरपीएफ की वाईआईपी सुरक्षा फिलहाल 176 लोगों को प्राप्त है जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी शामिल हैं।

भारत में सुरक्षा श्रेणियाँ: (Security categories in India)-

विशेष सुरक्षा समूह एक विशिष्ट बल है, जिसका विवरण वर्गीकृत किया जाता है और केवल भारत के प्रधान मंत्री को प्रदान किया जाता है।

Z+ श्रेणी में 55 कर्मियों की सुरक्षा होती है, जिसमें 10+ NSG कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल होते हैं।

Z श्रेणी में 22 कर्मियों की सुरक्षा होती है, जिसमें 4-6 एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल होते हैं।

Y+ श्रेणी में 11 कर्मियों की सुरक्षा होती है, जिसमें 2-4 कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल होते हैं।

Y श्रेणी में 8 कर्मियों का सुरक्षा विवरण होता है, जिसमें 1 या 2 कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल होते हैं।

एक्स श्रेणी 2 कर्मियों का एक सुरक्षा विवरण है, जिसमें कोई कमांडो नहीं बल्कि केवल सशस्त्र पुलिस कर्मी होते हैं।

टॅग्स :S Jaishankarनरेंद्र मोदीअमित शाहछत्तीसगढ़Chhattisgarh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया