लाइव न्यूज़ :

गुयाना, पनामा, कोलंबिया, डोमिनिकन रिपब्लिक की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर, 21 से 29 अप्रैल तक करेंगे दौरा, इन मुद्दों पर चर्चा की संभावना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 19, 2023 20:26 IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को नौ दिवसीय दौरे के लिए गुयाना, पनामा, कोलंबिया, डोमिनिकन रिपब्लिक की यात्रा पर जाएंगे जहां वे इन देशों के साथ द्विपक्षीय सहयोग के नये आयामों पर चर्चा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री एस जयशंकर सबसे पहले गुयाना जायेंगे।हुग हिल्टन टॉड के साथ दोनों देशों के बीच संबंधों पर चर्चा करेंगे।विदेश मंत्री 27-29 अप्रैल तक डोमिनिकन रिपब्लिक की यात्रा पर जायेंगे।

नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 21 अप्रैल से गुयाना, पनामा, कोलंबिया और डोमिनिकन गणराज्य की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। सबसे पहले विदेश मंत्री 21-23 अप्रैल तक कैरेबियाई देश गुयाना का दौरा करेंगे और शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और कई मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे।

वह अपने समकक्ष हुग हिल्टन टॉड के साथ संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। गुयाना की अपनी यात्रा के बाद जयशंकर 24 से 25 अप्रैल तक पनामा जाएंगे। वह शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और उनकी मेजबानी विदेश मंत्री जनैना तेवाने मेंकोमो करेंगे।

इस यात्रा के दौरान, भारत-एसआईसीए विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें वह 8 देशों के मध्य अमेरिकी एकीकरण प्रणाली (एसआईसीए) के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। 25-27 अप्रैल को विदेश मंत्री कोलंबिया की यात्रा पर जाएंगे, जहां वे सरकार, व्यापार और नागरिक समाज के कई शीर्ष प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनकी कोलंबिया यात्रा देश की पहली विदेश मंत्री स्तर की यात्रा होगी। इसके अलावा जयशंकर की डोमिनिकन गणराज्य की यात्रा 1999 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से भारत की ओर से उच्चतम स्तर की यात्रा है। वह 27-29 अप्रैल तक देश का दौरा करेंगे। विदेश मंत्री की यात्रा 2022 में सेंटो डोमिंगो में हमारे निवासी दूतावास की स्थापना के बाद हो रही है।

विदेश मंत्री के रूप में इन लातिन अमेरिकी एवं कैरिबियाई देशों की जयशंकर की यह पहली यात्रा होगी। देश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ उनकी (जयशंकर की) यह यात्रा लातिन अमेरिकी और कैरिबियाई देशों के साथ उच्च स्तरीय सम्पर्क बढ़ाने तथा महामारी के बाद के परिदृश्य में इन देशों के साथ नये क्षेत्रों में सहयोग के रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।’’ 

टॅग्स :S Jaishankarभारत सरकारGovernment of IndiaExternal Affairs Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर