लाइव न्यूज़ :

एस जयशंकर ने क्रिकेट की भाषा में की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- कैप्टन मोदी आपसे उम्मीद करते हैं कि जब भी मौका मिले आप विकेट लें

By शिवेंद्र राय | Updated: March 3, 2023 21:07 IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर के क्रिकेट की भाषा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम के तरीके को समझाने की खूब चर्चा हो रही है। रायसीना डायलॉग 2023 के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कैप्टन मोदी आपसे उम्मीद करते हैं कि जब भी मौका मिले आप विकेट लें।

Open in App
ठळक मुद्देएस जयशंकर ने क्रिकेट की भाषा में समझाया पीएम मोदी के काम करने का तरीकाकहा- कैप्टन मोदी ने बहुत नेट प्रैक्टिस की हैकहा- हम केवल घर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मैच जीतना चाहते हैं

नई दिल्ली: रायसीना डायलॉग 2023 के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में एक सवाल किया गया जिसका जवाब विदेश मंत्री ने क्रिकेट की भाषा में दिया। एस जयशंकर से पूछा गया कि पीएम मोदी जैसे कैप्टन के साथ आप फील्ड में कैसे उतरेंगे?

अपने सधे हुए जवाबों के लिए जाने जाने वाले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा,  "मैं सोचता हूं कि कैप्टन मोदी ने बहुत नेट प्रैक्टिस की है। उनकी नेट  प्रैक्टिस सुबह 6 बजे से शुरू होती है और काफी देर तक चलती है। वो आपसे उम्मीद करते हैं कि जब भी मौका मिले आप विकेट लें। अगर आपके पास एक खास बॉलर होता है और आप उस पर भरोसा कर सकते हैं तो आप उन्हें छूट दे सकते हैं। आप उन पर एक खास हालात को डील करने के लिए यकीन कर सकते हैं। इस तरह से मैं देखता हूं कि पीएम मोदी अपने बॉलर्स को कुछ हद तक आजादी देते हैं। किन मैं ये भी कहूंगा कि वो मुश्किल फैसलों पर निगरानी रखते हैं।"

एस जयशंकर ने आगे कहा, "बीते 2 साल की कोरोना महामारी को ही लें तो जैसा कि आप जानते है लॉकडाउन का फैसला बहुत मुश्किल फैसला था, लेकिन उस वक्त वो लिया जाना जरूरी था और अगर अब हम पीछे पलट कर देखें कि अगर वो फैसला नहीं लिया जाता तो क्या हो सकता था।"

भारत के ब्रिटेन से बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के सवाल पर विदेश मंत्री ने कहा, "यह इतिहास का स्विच हिटिंग है। भारत बहुत ही असामान्य स्थिति में है, एक बार फिर निर्णायक तौर से आगे की तरफ बढ़ते हुए परिवर्तनशील है जो कि बहुत से अन्य सभ्यतागत देश करने की स्थिति में नहीं हैं। एक क्रिकेट टीम की तरह, हम केवल घर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मैच जीतना चाहते हैं।"

विदेश मंत्री एस जयशंकर के क्रिकेट की भाषा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम के तरीके को समझाने की खूब चर्चा हो रही है। 

टॅग्स :S Jaishankarक्रिकेटब्रिटेनइकॉनोमीeconomy
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?