लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत तीन भाजपा उम्मीदवार राज्यसभा के लिए चुने गए निर्विरोध

By रुस्तम राणा | Updated: July 17, 2023 20:35 IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत भाजपा के तीन उम्मीदवार सोमवार को गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात से बीजेपी उम्मीदवार एस जयशंकर के अलावा बाबूभाई देसाई और केसरीदेव सिंह झाला निर्विरोध चुने गएरिटर्निंग ऑफिसर रीता मेहता ने कहा कि तीनों उम्मीदवारों को "निर्विरोध" निर्वाचित घोषित किया सोमवार (17 जुलाई) को नामांकन फॉर्म वापस लेने की आखिरी तारीख थी

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत भाजपा के तीन उम्मीदवार सोमवार को गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। गुजरात से एस जयशंकर के अलावा बाबूभाई देसाई और केसरीदेव सिंह झाला निर्विरोध चुने गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर रीता मेहता ने कहा कि तीनों उम्मीदवारों को "निर्विरोध" निर्वाचित घोषित किया गया है।

सोमवार (17 जुलाई) को नामांकन फॉर्म वापस लेने की आखिरी तारीख थी और अगर जरूरी हुआ तो 24 जुलाई को मतदान होना था। विपक्षी कांग्रेस ने घोषणा की थी कि वह गुजरात से तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी क्योंकि 182 सदस्यीय विधानसभा में उसके पास पर्याप्त विधायक नहीं हैं।

एस जयशंकर ने 10 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, जबकि श्री झाला और श्री देसाई ने 12 जुलाई को अपना नामांकन पर्चा भरा था। गुजरात के दो मौजूदा रायसभा सांसद, जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावादिया (जिनका कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला था) को भाजपा ने दोबारा नामांकित नहीं किया, जिसके बजाय इस बार झाला और देसाई को मैदान में उतारा गया। 

भगवा पार्टी ने पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड 156 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने राज्य के गठन के बाद से अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया था और सिर्फ 17 सीटें हासिल कर पाई थी।

टॅग्स :S JaishankarRajya Sabha ElectionगुजरातGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत