लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्रिटिश समकक्ष से टेलीफोन पर बातचीत की

By भाषा | Updated: January 27, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष डोमिनिक राब के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और पिछले महीने हुई आपसी वार्ता में उठे मुद्दों पर प्रगति के बारे में चर्चा की ।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने दिसंबर में भारत की यात्रा की थी जिसमें दोनों पक्षों ने संबंधों को और व्यापक बनाने के लिये 10 वर्ष के महत्वाकांक्षी खाका तैयार करने से जुड़े महत्वपूर्ण आयामों पर सहमति व्यक्त की थी । दोनों नेताओं ने हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सामरिक सहयोग को बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया था ।

बहरहाल, जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब के साथ अच्छी बातचीत हुई । गणतंत्र दिवस पर शुभकामना देने के लिये उन्हें धन्यवाद दिया । दिसंबर में हुई चर्चा से जुड़े मुद्दों पर प्रगति को लेकर उत्साहित हूं ,और आगे सम्पर्क में रहने को आशान्वित हूं ।’’

गौरतलब है कि दिसंबर में दोनों पक्षों ने कारोबार समझौते पर चर्चा को गति प्रदान के करने के महत्व को रेखांकित किया था । इसके साथ ही समग्र आवाजाही गठजोड़ समझौते पर चर्चा को पूरा करने पर भी बात हुई थी ताकि दोनों ओर छात्रों एवं पेशेवरों की निर्वाध आवाजाही सुगम बन सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग