लाइव न्यूज़ :

एच1बी वीजा पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा-अमेरिका को भारत से प्रतिभा का प्रवाह रोकना नहीं चाहिए

By भाषा | Updated: December 20, 2019 13:09 IST

एच-1 बी वीजा गैर आव्रजक वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को खासतौर से तकनीकी विशेषज्ञता वाले पेशों में विदेशी कर्मियों को नौकरी देने की अनुमति देता है। आईटी कंपनियां इस आधार पर हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों कर्मियों को नौकरी देती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएच-1बी वीजा की महत्ता पर बल देते हुए कहा है कि अमेरिका को भारत से प्रतिभा का प्रवाह रोकना नहीं चाहिएजयशंकर ने कहा, ‘‘प्रतिभा का प्रवाह हमारे आर्थिक सहयोग का हिस्सा है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए एच-1बी वीजा की महत्ता पर बल देते हुए कहा है कि अमेरिका को भारत से प्रतिभा का प्रवाह रोकना नहीं चाहिए क्योंकि यह आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण हिस्सा है और दोनों देशों के बीच लगभग रणनीतिक पुल की तरह काम करता है।

एच-1 बी वीजा गैर आव्रजक वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को खासतौर से तकनीकी विशेषज्ञता वाले पेशों में विदेशी कर्मियों को नौकरी देने की अनुमति देता है। आईटी कंपनियां इस आधार पर हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों कर्मियों को नौकरी देती हैं।

जयशंकर ने दूसरी ‘टू प्लस टू’ वार्ता के समापन के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को यहां भारतीय संवाददाताआं से कहा, ‘‘कुछ बैठकों में मैंने यह सुनिश्चित करने में एक तरह से अपने हित रेखांकित किए कि भारत से अमेरिका में प्रतिभा का प्रवाह रोका नहीं जाना चाहिए और किसी अनुचित विधायी प्रावधान से इसे बाधित नहीं किया जाना चाहिए। जब मैं व्हाइट हाउस में था तो भी यह मुद्दा उठा।’’ विदेश मंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन के साथ व्हाइट हाउस में वार्ता का जिक्र करते हुए यह बात कही।

उन्होंने एच1बी से जुड़े एक प्रश्न पर कहा, ‘‘मैं जो मुद्दा उठा रहा था, वह एक मायने में किसी विधेयक से बड़ा है। मैंने विधेयक का बस इसलिए जिक्र किया क्योंकि अभी कुछ विधायी कदम उठाए गए हैं। यह अलग बात है कि वे प्रासंगिक हैं या नहीं या सफल हैं या नहीं।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘प्रतिभा का प्रवाह हमारे आर्थिक सहयोग का हिस्सा है। यह एक तरह से हमारे बीच लगभग एक रणनीतिक पुल है, इसलिए मैं भारत-अमेरिका के संबंधों के लिए प्रतिभा के प्रवाह की महत्ता बढ़ा-चढ़ा कर नहीं बता रहा। मैंने यह बात रखी कि देखिए, यह आपके लिए महत्वपूर्ण है, यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यह संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए आइए यह सुनिश्चित करने के लिए काम करें कि यह खुला और जीवंत और सक्रिय रहे।’’

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने बुधवार को वाशिंगटन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की मेजबानी की थी। जयशंकर और सिंह बृहस्पतिवार को अमेरिका से रवाना हुए।

टॅग्स :जयशंकरअमेरिकाएच-1बी वीजा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है