लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्रिटिश समकक्ष डोमिनिक राब से चर्चा की

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:41 IST

Open in App

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष डोमिनिक राब के साथ अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण की पृष्ठभूमि में उस देश से जुड़े घटनाक्रम के बारे में चर्चा की। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमिनिक राब के साथ दोपहर में बातचीत की। हमारी बातचीत अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर केंद्रित रही।’’ गौरतलब है कि अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर भारत दुनिया के कई प्रमुख देशों के सम्पर्क में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के साथ अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा की थी। अफगानिस्तान पर 15 अगस्त को तालिबान के कब्जे के बाद लगभग सभी देश वहां से अपने नागरिकों को बाहर निकालने में जुटे हैं। भारत ने नागरिकों को बाहर निकालने का मिशन 16 अगस्त को शुरू किया था और अब तक अफगानिस्तान के सिख एवं हिन्दुओं सहित करीब 800 लोगों को बाहर निकाला गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर