लाइव न्यूज़ :

तेल रिग और बजरे में फंसे लोगों को बचाने के लिये व्यापक बचाव अभियान जारी

By भाषा | Updated: May 18, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई मुम्बई तट से चक्रवात के टकराने के बाद गहरे समुद्र में तेल रिग (तेल या गैस उत्खनन क्षेत्र) और बजरों (एक प्रकार की संरचना) में फंस गये 500 से अधिक लोगों को निकालने के लिए सोमवार को नौसेना के जहाज, टग बोट (खींचने वाली नौका) और बचाव जहाज लगाये गये।

चक्रवात की वजह से एक बजरा डूब गया जिसमें अपतटीय क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के लिए क्वार्टर थे। दो अन्य बजरे के लंगर से हटकर समुद्र में दूर चले गये।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जब चक्रवात आया तब इन तीन बजरों में 599 कर्मी थे। उन्हें एफकॉन नामक एक कंपनी ने ओएनजीसी के साथ एक अनुबंध के तहत तैनात किया था।

इन बजरों के अलावा ओएनजीसी का ‘सागर भूषण’ नामक एक ड्रिलिंग रिग भी अपने स्थान से दूर चला गया। उसमें ओएनजीसी के 37 कर्मी और 64 अनुबंधित कर्मी सवार थे।

भारतीय नौसेना के जहाज - आईएनएस कोच्चि एवं आईएनएस कोलकाता तथा तटरक्षक बल के जहाज आईसीजी समर्थ, एफकॉन की टग नौका, अपतटीय आपूर्ति जहाज भी बजरों एवं रिग में फंसे लोगों को बचाने के लिए लगाये गये हैं।

सूत्रों ने बताया कि चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित बजरा ‘पापा-305’ के 261 लोगों में से 182 को अबतक बचा लिया गया है। बाकी का पता लगाया जा रहा है और उन्हें बचाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बजरा ‘गाल कंस्ट्रक्टर’ मुम्बई के कोलाबा प्वाइंट से करीब 48 नौटिकल मील चला गया था और उसपर तैनात सभी 137 लोग सुरक्षित हैं एवं उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बजरा ‘सपोर्ट स्टेशन-3’ पर 201 लोग सवार थे और वह उत्तर-पश्चिम दिशा में जा रहा है तथा उन सभी व्यक्तियों को सुरक्षित लाने का अभियान जारी है।

सूत्रों के अनुसार तटरक्षकबल का आईसजीजीएस सूर ओएनजीसी के ‘सागर भूषण’ के पास पहुंचा पहुंच गया है।

चक्रवात ताउते सोमवार रात को गुजरात तट पर पहुंचा, जहां जगह जगह तेल एवं गैस के प्रतिष्ठान हैं। अपतटीय क्षेत्र में तेल एवं गैस का उत्पादन करने वाले क्षेत्र हैं जबकि तट पर दो बड़ी रिफाइनरी एवं कुछ व्यस्ततम बंदरगाह हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग