लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों ने भारत में खाद्य पदार्थों पर डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुरूप लेबल लगाने की वकालत की

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर विशेषज्ञों ने बुधवार को कहा कि देश में खाद्य पदार्थ निर्माताओं के लिए हानिकारक अवयवों पर डब्ल्यूएचओ-मानक खाद्य लेबल लगाना अनिवार्य करना चाहिए ताकि बचपन में मोटापे, हृदय रोगों की शुरुआत और मधुमेह संबंधी समस्याओं से निपटा जा सके।

पीपुल्स विजिलेंस कमेटी ऑन ह्यूमन राइट्स (पीवीसीएचआर) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, विशेषज्ञों ने कहा कि चिली और ब्राजील जैसे देशों के साक्ष्य स्पष्ट रूप से इंगित करते हैं कि पैक पर सामने की ओर सरल और अनिवार्य चेतावनी लेबल, जैसे 'उच्च नमक/चीनी या संतृप्त वसा', सार्वजनिक स्वास्थ्य की बेहतरी पर त्वरित प्रभाव डालते हैं, अस्वास्थ्यकर भोजन की खपत को कम करते हैं, उपभोक्ता की प्राथमिकताओं को बदलते हैं और उद्योगों को सुधार के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

उन्होंने भारत में पोषण संबंधी इन मानकों को तेजी से अपनाने की संयुक्त अपील की और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने की वकालत की।

विशेषज्ञों ने कहा कि अत्यंत प्रसंस्कृत भोजन और पेय पदार्थों की अत्यधिक खपत के कारण बच्चों में मोटापा, कम उम्र में हृदय संबंधी बीमारियों की शुरुआत, मधुमेह और गैर-संक्रामक रोगों से निपटने के लिए भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के हानिकारक अवयवों से संबंधित मानकों के अनुसार खाद्य पदार्थों पर लेबल लगाना अनिवार्य करना चाहिए।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आयुर्विज्ञान संस्थान में सामुदायिक चिकित्सा की प्रमुख डॉ संगीता कंसल ने कहा कि देश में 1.4 करोड़ से अधिक बच्चे मोटे या अधिक वजनी हैं और उनके भविष्य में सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और वयस्क होने पर गैर-संक्रामक रोगों का जोखिम बढ़ सकता है।

उन्होंने इस लिहाज से खाद्य पदार्थों के लिए नियामक कदमों की जरूरत बताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

क्राइम अलर्टकौन है सलीम वास्तिक?, 31 साल बाद अरेस्ट, 1995 में व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे को मार डाला था

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतअदरक, लहसुन, जीरा, मेथी दाना, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, अकेले सब्जी नहीं?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कसा तंज

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतमौत से 2-4 दिन पहले 25 और 18-24 घंटे पहले 9 चोट निशान?, हिरासत में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान जसविंदर सिंह?, शरीर पर 34 चोटें

भारतनंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सुवेंदु अधिकारी?, कहा-बिहार में चारा घोटाला और बंगाल में अनाज घोटाला, TMC का सूपड़ा साफ, वीडियो

भारतमंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- एक रुपये पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला 'रहमान डकैत' शीशमहल 2 देखिए?, वीडियो

भारतएक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना गलत?, अन्ना हजारे ने कहा- काम, पैसा और मतलब के लिए दल बदलना सही बात नहीं?

भारतराजनीतिक गुमनामी में खो जाएंगे 7 गद्दार सांसद ?, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-सरपंच चुनाव लड़ने के भी लायक नहीं, अपनी जान बचाने के लिए भाजपा में गए?