लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञ समिति ने ‘स्पूतनिक वी’ टीके के लिए आवेदन की समीक्षा की, आंकड़े मुहैया कराने को कहा गया

By भाषा | Updated: February 25, 2021 00:07 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली, 24 फरवरी कोविड-19 के लिए ‘स्पूतनिक वी’ टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के संबंध में डॉ. रेड्डी लेबोरेटरी के आवेदन की समीक्षा करते हुए भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने कंपनी से प्रतिरक्षा और सुरक्षा संबंधी आंकड़े मुहैया कराने को कहा है। सूत्रों ने इस बारे में बताया।

डॉ. रेड्डी लेबोरेटरी ने 19 फरवरी को बताया था कि उसने रूस के टीके ‘स्पूतनिक वी’ के आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए औषधि नियामक डीसीजीआई (भारत के औषधि महानियंत्रक) का रुख किया है।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘सीडीएससीओ (केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन) की कोविड-19 विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने टीके के आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए डॉ रेड्डी लेबोरेटरी के आवेदन पर विचार-विमर्श किया। कंपनी को सीडीएससीओ द्वारा मंजूर प्रोटोकॉल के तहत प्रतिरक्षा और सुरक्षा संबंधी आंकड़े मुहैया कराने को कहा गया है। एक बार यह आंकड़ा मिल जाने पर आवेदन पर विचार किया जाएगा।’’

सूत्र ने बताया कि दवा कंपनी ने बुधवार को दूसरे चरण में सुरक्षा से संबंधित अध्ययन और तीसरे चरण के परीक्षण का अंतरिम आंकड़ा प्रस्तुत किया।

बहरहाल, एसईसी ने हैदराबाद की भारत बायोटेक को पांच साल से 18 साल तक के बच्चों पर तीसरे चरण के प्रायोगिक परीक्षण की अनुमति से पहले वयस्कों पर ‘कोवैक्सीन’ के असर के संबंध में आंकड़े मुहैया कराने को कहा है।

पिछले साल हैदराबाद की कंपनी डॉ रेड्डी लेबोरेटरी ने ‘स्पूतनिक वी’ के प्रायोगिक परीक्षण और भारत में इसके वितरण अधिकार के लिए रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के साथ समझौता किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान