लाइव न्यूज़ :

दौड़ा-दौड़ाकर मेरे पति की हत्या की गई थी, 'अगर मैं मर गई तो...'?,  निष्कासित सपा विधायक पूजा पाल ने अखिलेश यादव को पत्र लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2025 16:02 IST

मुस्लिम चाहे जितने बड़े अपराधी हों, उनको सम्मान देना, उनको ताकत देना, उनकी शक्ति बढ़ाना समाजवादी पार्टी की पहली प्राथमिकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमेरे पति की तरह मेरी भी हत्या कर दी जाए।समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को माना जाए।हत्या का आरोप माफिया अतीक अहमद पर था।

कौशांबीः उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करने पर समाजवादी पार्टी से निष्कासित की गईं विधायक पूजा पाल ने कहा है कि अगर उनकी हत्या होती है तो इसके लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके प्रमुख अखिलेश यादव जिम्मेदार होंगे। पाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मेरे पति के हत्यारों को सजा मिल गई है। आपने (अखिलेश) मुझे जिस तरह से बीच रास्ते में अपमानित करके मरने के लिए छोड़ दिया है, उससे समाजवादी पार्टी के आपराधिक प्रवृत्ति के समर्थकों का मनोबल बहुत बढ़ गया है। इसलिए संभव है कि मेरे पति की तरह मेरी भी हत्या कर दी जाए।

यदि ऐसा होता है तो मेरी हत्या का वास्तविक दोषी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को माना जाए।” पाल ने सपा से निष्कासित होने के बारे में लिखा , “इतने बड़े बड़े दर्द सहने के बाद आपकी पार्टी से निष्कासन का दर्द बहुत छोटा दिखता है। अखिलेश यादव जी आप अपने दिमाग पर जोर डालकर यह याद कीजिए कि प्रयागराज की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर मेरे पति की हत्या की गई थी।”

उन्होंने कहा, “संविधान बचाने का ढोंग करने वाली आपकी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में अति पिछड़े परिवार की बदनसीब बेटी के पति का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं दिया गया। आप अतीक अहमद जैसे पापी के आगे झुक गए होंगे, लेकिन इतने दिनों में मैं कभी किसी माफिया के सामने ना झुकी हूं और ना भयभीत हुई।”

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद की हत्या को लेकर पूजा पाल ने हाल ही में सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की थी जिसके बाद अखिलेश यादव ने पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पूजा पाल ने कहा, “समाजवादी पार्टी के नेताओं के कहने पर मैं इस पार्टी में शामिल हुई और तीसरी बार विधायक बनी।

लेकिन पार्टी में कार्य करते हुए मुझे एहसास होने लगा कि यहां मुस्लिम को पहला दर्जा मिला हुआ है, जबकि पिछड़े, अति पिछड़े और दलित दूसरे दर्जे के हैं।” उन्होंने कहा, “मुस्लिम चाहे जितने बड़े अपराधी हों, उनको सम्मान देना, उनको ताकत देना, उनकी शक्ति बढ़ाना समाजवादी पार्टी की पहली प्राथमिकता है।

मैंने बहुत प्रयास किया कि आप हमारे पति के हत्यारों को उनके किए की सजा दिलाएंगे, लेकिन हर प्रयास के बावजूद सिर्फ निराशा ही हाथ लगी।” उल्लेखनीय है कि बहुजन समाज पार्टी के विधायक और पूजा पाल के पति राजू पाल की 2005 में हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप माफिया अतीक अहमद पर था।

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या समेत 100 से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद अतीक अहमद की 15 अप्रैल, 2023 को प्रयागराज के काल्विन अस्पताल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप