लाइव न्यूज़ :

Exit Polls 2022: एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, जानें किसकी बन रही है सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2022 22:47 IST

एबीपी-सीवोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक जहां कांग्रेस पार्टी को 32 से 38 सीटें मिलने की उम्मीद है, तो वहीं टाइम्स नाउ वीटो पोलिंग एजेंसी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी अपनी दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है।

Open in App

नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही 10 मार्च को आएंगे। सोमवार को आए एग्जिट पोल के मुताबिक पहाड़ी राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एबीपी-सीवोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक जहां कांग्रेस पार्टी को 32 से 38 सीटें मिलने की उम्मीद है, तो वहीं टाइम्स नाउ वीटो पोलिंग एजेंसी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी अपनी दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है।

इसके एग्जिट पोल में बीजेपी को 37 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। जबकि कांग्रेस को 31 और एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में जाती हुई दिखाई दे रही है। ज़ी न्यूज़-डिजाइन बॉक्स्ड ने उत्तराखंड में कांग्रेस को 35 से 40 सीटें दिखा रहा है। 70 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ था। राज्य में भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार है। यहां चुनाव वाले दिन 13 जिलों की सीटों में 62.5 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। असल नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

टुडे चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी को यहां 43 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो बीजेपी यहां इतिहास रच सकती है। क्योंकि यहां हर पांच साल बाद सत्ता में परिवर्तन होता रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को 24 सीट व अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस पार्टी ने यहां हरीष रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। 

एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कहा है कि सभी एग्ज़िट पोल में भाजपा की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। मुझे लगता है कि असल नतीजे जब आएंगे उसमें भाजपा की कई ज्‍यादा सीटें आने वाली हैं और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2026 Poll Of Exit Polls Updates: बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता, असम में हैट्रिक और पुडुचेरी में फिर से NDA सरकार?, केरल में कांग्रेस की वापसी और तमिलनाडु में विजय करेंगे धमाका?

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

भारतExit Poll Updates: पुडुचेरी में 30 सीट और एनडीए को 16-20 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 6-8 सीट

भारत200 सीट जीतेंगे और नंदीग्राम-भवानीपुर से हार रहे सुवेंदु अधिकारी?, एग्जिट पोल पर भड़के टीएमसी उम्मीदवार मदन मित्रा

भारतExit Poll Updates: तमिलनाडु की 234 सीटों में से 98 से 120 सीट जीत रहे विजय?, एक्सिस माई इंडिया की भविष्यवाणी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो