लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने छोटे कारोबारियों को दी बड़ी राहत, अब 40 लाख रुपये से कम कारोबार पर नहीं लगेगा GST

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 10, 2019 16:01 IST

बताया गया है कि जीएसटी कम्पोजिशन योजना का लाभ लेने वाली कंपनियों को सिर्फ एक वार्षिक रिटर्न दाखिल करना होगी, जबकि कर भुगतान हर तिमाही में एक बार कर सकेंगे।

Open in App

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्‍स (जीएसटी) काउंसिल की 32वीं बैठक गुरुवार (10 जनवरी) को आयोजित की गई है। इस बैठक का अगुआई वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने की। इस बैठक में छोटे कारोबारियों को राहत दी गई है। जीएसटी परिषद ने कंपोजिशन योजना का लाभ उठाने के लिये सालाना कारोबार सीमा को एक करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये किया, यह एक अप्रैल 2019 से प्रभावी होगा।

बताया गया है कि जीएसटी कम्पोजिशन योजना का लाभ लेने वाली कंपनियों को सिर्फ एक वार्षिक रिटर्न दाखिल करना होगी, जबकि कर भुगतान हर तिमाही में एक बार कर सकेंगे। जीएसटी से छूट के लिये सालाना कारोबार सीमा को बढ़ाकर 40 लाख रुपये किया गया, पूर्वोत्तर राज्यों के लिये यह सीमा 20 लाख रुपये की गयी।सबसे बड़ी बात यह है छोटे राज्यों में जो लिमिट 10 लाख थी वो लिमिट 20 लाख रुपये कर दी गई है। इससे उन छोटे कारोबारियों को राहत मिल जाएगी जिनका सालाना कारोबार 10 लाख रुपये या उससे अधिक है। अब इन कारोबारियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना पड़ेगा।   

वहीं, जीएसटी परिषद ने केरल को दो साल के लिए राज्य के भीतर बिक्री पर एक प्रतिशत का उपकर लगाने की अनुमति दी है। जीएसटी परिषद में रीयल एस्टेट और लॉटरी पर जीएसटी को लेकर मतभेद सामने आने के बाद इसपर विचार करने के लिये मंत्रियों का समूह बनाया गया है।आपको बता दें, बीते दिन बुधवार (9 जनवरी) को उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि उन्होंने जीएसटी परिषद से 75 लाख रुपये सालाना तक का कारोबार करने वाले उद्यमों को जीएसटी पंजीकरण से छूट देने और मध्यम वर्ग के लिए बनने वाले घरों को जीएसटी के पांच प्रतिशत के दायरे में लाने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा था इस बारे में फैसला करने का अधिकार उनके हाथ में नहीं है बल्कि जीएसटी परिषद के हाथ में है। सभी राज्य सरकारें इस परिषद की सदस्य हैं। उन सबको मिलकर इस बारे में निर्णय करना है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि आने वाले दिनों में जीएसटी परिषद जनता के पक्ष में इस बात का ध्यान रखेगी।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :अरुण जेटलीजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत