लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिव: चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की बढ़ी मुश्किलें, घर पर दस्तक देना चाहता आयकर विभाग

By हरीश गुप्ता | Updated: October 3, 2019 08:03 IST

सीबीडीटी ने सरकार को गोपनीय रिपोर्ट भेजकर पूछा है कि क्या आयकर अधिकारी अशोक लवासा के ठिकानों की जांच कर सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार उम्मीद कर रही है कि अशोक लवासा स्वयं चुनाव आयुक्त के पद से हटकर रास्ता साफ करेंगे. सीबीडीटी ने सरकार से पूछा है कि कि क्या एक संवैधानिक प्राधिकार के निवास पर अबीर लवासा से पूछताछ करना मापदंडों पर खरा उतरेगा.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) चुनाव आयुक्त अशोक लवासा के घर पर आयकर विभाग अधिकारियों को जांच के लिए भेजने पर दुविधा में है. असमंजस यह है कि आयकर विभाग के अधिकारी लवासा के पुत्र अबीर लवासा से पूछताछ करना चाहते हैं जो उनके नोटिसों का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं.

आयकर विभाग की जांच इकाई ने पिछले 45 दिनों में अबीर को पांच नोटिस भेजकर अपने समक्ष पेश होने को कहा, लेकिन किसी न किसी कारण से पेश होने से इनकार कर दिया. पेश होने में देरी की उनकी रणनीति से आजिज होकर सीबीडीटी अपने अधिकारियों की एक टीम अबीर लवासा के निवास पर भेजना चाहता है जो स्वतंत्र व्यवसायी है. हालांकि पेंच यह है कि वह अपने पिता के साथ उनके आधिकारिक बंगले में रहते हैं. अशोक लवासा संवैधानिक प्राधिकारी हैं.

सीबीडीटी ने सरकार से पूछा है कि कि क्या एक संवैधानिक प्राधिकार के निवास पर अबीर लवासा से पूछताछ करना मापदंडों पर खरा उतरेगा. आयकर विभाग के अधिकारियों ने खुलासा किया है कि अबीर लवासा 14 नवंबर 2017 को नरिश ऑर्गेनिक फूड्स के निदेशक बने. उनके पिता के चुनाव आयुक्त रहते इस नरिश ऑर्गेनिक को मार्च 2019 में मॉरिशस आधारित सामा कैपिटल से 7.25 करोड़ रुपए मिले.

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के रिकॉर्ड के मुताबिक, सामा कैपिटल को 29 मार्च 2019 को 1500 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 50000 शेयर आवंटित किए गए थे. अगर इस मूल्य के आधार पर अबीर के 10000 शेयरों की कीमत 1.5 करोड़ रुपए है. आयकर विभाग अबीर से उन्हें एम्पलाई स्टॉक ऑप्शन प्लान (ईएसओपी) के तहत दिए गए इन शेयरों के बारे में पूछताछ करना चाहता है. साथ ही एक निर्देशक के रूप में वह कंपनी के लिए क्या मूल्य लाए और मॉरिशस से फंड कैसे आया.

वहीं, अबीर न तो नोटिस का जवाब दे रहे हैं और न ही आयकर अधिकारियों के सामने आ रहे हैं. अशोक लवासा की पत्नी और बहन के खिलाफ वित्तीय लेनदेन की अलग-अलग जांच के बीच आयकर अधिकारी उनके बेटे की कंपनी और मॉरिशस मार्ग से रकम आने पर सवाल पूछना चाहते हैं.

सूत्रों की मानें तो सीबीडीटी ने सरकार को गोपनीय रिपोर्ट भेजकर पूछा है कि क्या आयकर अधिकारी अशोक लवासा के ठिकानों की जांच कर सकते हैं. उसने रिपोर्ट की प्रति मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) शरद कुमार को भी भेजी है.

सरकार को जल्दबाजी नहीं :

सरकार को इस मामले में कोई जल्दबाजी नहीं है. वह  वैकल्पिक रूप से सरकार प्रावधानों के तहत उपलब्ध कानूनी सलाह लेगी. वैसे, विधानसभा चुनावों के मौजूदा दौर के बाद लवासा पर फैसले को अंतिम रूप देने की सबसे अधिक संभावना है.

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर