लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिव: अमित शाह चाहते 45 साल उम्र तक चुस्त-दुरुस्त रहें CRPF जवान, बदल सकते हैं भर्ती नियम

By हरीश गुप्ता | Updated: December 31, 2019 08:08 IST

अर्धसैनिक बलों में कई सुधार को अमलीजामा पहनाने वाले शाह सीआरपीएफ को आदर्श बल बनाना चाहते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ ने उम्र सीमा का खाका तैयार करने के लिए अधिकारियों की एक आंतरिक समिति का गठन किया है. गृह मंत्रालय 45 साल के ऊपर के जवानों को शांत ड्यूटी में तैनात करने पर विचार कर रहा है.

सीधे अपने नियंत्रण वाले अर्धसैनिक बलों के 10 लाख से अधिक जवानों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं. उनकी नजर अपने अधीन आने वाले आठ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में से एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर टिकी है जो देशभर में आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है. करीब 4 लाख जवानों के साथ यह बल आठ अर्धसैनिक बलों में सबसे बड़ा है.

शाह चाहते हैं कि सीआरपीएफ के जवान 45 वर्ष की उम्र तक ऑपरेशन में चुस्त-दुरुस्त रहकर मजबूत बल का परिचय दें. अर्धसैनिक बलों में कई सुधार को अमलीजामा पहनाने वाले शाह सीआरपीएफ को आदर्श बल बनाना चाहते हैं. देश में विशिष्ट कार्यों के लिए असम राइफल्स, स्पेशल फ्रंटियर फोर्स, सीमा सुरक्षा बल, सीमा सशस्त्र बल, आईटीबीपी और औद्योगिक इकाइयों और प्रतिष्ठानों के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल है.

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) मजबूत कमांडो बल है, जिसे कुछ लोगों की व्यक्तिगत सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है. चूंकि सीआरपीएफ के अधिकतर जवान जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर के राज्यों और अन्य जगहों पर तैनात हैं जहां अशांति होती है. ऐसे में शाह 45 साल उम्र के बाद उनकी सक्रिय सेवा में कटौती चाहते हैं. पुराने रैंकों को कहीं और तैनात किया जा सकता है. हालांकि उन्होंने अगले साल तक अर्धसैनिक बलों में बड़े सुधारों का संकेत दिया था, लेकिन सीआरपीएफ के बारे में कुछ खास नहीं कहा था.

उम्र सीमा का खाका तैयार करने के लिए आंतरिक समिति :

सीआरपीएफ ने उम्र सीमा का खाका तैयार करने के लिए अधिकारियों की एक आंतरिक समिति का गठन किया है. इस उम्र सीमा के बाद जवानों को इसी बल में अपेक्षाकृत स्थिर ड्यूटी में या कम दबाव वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अथवा केंद्र शासित प्रदेश में ट्रैफिक ड्यूटी में स्थानांतरित किया जा सकता है. यह समिति पता लगाएगी कि स्थिर ड्यूटी क्या हैं. इस मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि गृह मंत्रालय 45 साल के ऊपर के जवानों को शांत ड्यूटी में तैनात करने पर विचार कर रहा है. यदि केंद्रीय गृह मंत्रालय और मंत्रिमंडल योजना को हरी झंडी दे देता है, तो नई भर्ती नियम बदल जाएंगे.

टॅग्स :अमित शाहगृह मंत्रालयसीआरपीएफस्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट