लाइव न्यूज़ :

Excise Policy Row: जांच जारी और सच सबके सामने आएगा, मनीष सिसोदिया के आरोपों पर दिल्ली के पूर्व एलजी ने दिया जवाब

By मेघना सचदेवा | Updated: August 9, 2022 19:34 IST

Excise Policy Row:पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अनधिकृत इलाकों में शराब की दुकानें खोलने के मुद्दे पर रुख बदलने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल बैजल ने कहा कि जो भी आरोप मनीष सिसोदिया ने लगाए हैं वो सभी झूठे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर साजिश के आरोप लगाए थे।सरकार ने मई 2021 में नई आबकारी नीति पारित की

नई दिल्लीः दिल्ली में नई एक्साइज पॉलिसी को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अनधिकृत इलाकों में शराब की दुकानें खोलने के मुद्दे पर रुख बदलने का आरोप लगाया था।

अब इस पर अनिल बैजल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि जो भी आरोप मनीष सिसोदिया ने लगाए हैं वो सभी झूठे हैं। बैजल ने कहा कि सिसोदिया ने खुद को बचाने के लिए ऐसे आरोप लगाए हैं।  शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मनीष सिसोदिया ने कहा कि अनधिकृत क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने के मुद्दे पर पूर्व उपराज्पाल के रुख में बदलाव की जांच के लिए सीबीआई को पत्र लिखा है।

सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने मई 2021 में नई आबकारी नीति पारित की। इस नीति के तहत अनधिकृत क्षेत्र में भी दुकानें बंटनी थी जिस पर उपराज्यपाल ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी लेकिन जब दुकानों की फाइल गई तो उन्होंने अपना मन बदल लिया और उपराज्यपाल ने नई शर्त रखी जिससे दिल्ली सरकार को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ।

अनिल बैजल ने कहा कि सिसोदिया अपने आप को और अपने सहयोगियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जो भी आरोप लगाए हैं वो सफेद झूठ हैं। सिसोदिया द्वारा निजी कंपनियों का पक्ष लेने के आरोपों पर पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार के सभी गैरकानूनी फैसलों पर सवाल उठाए थे। आगे उन्होंने कहा कि आज भी कोई कानून दिल्ली में अनधिकृत क्षेत्र में दुकानें खोलने की इजाजत नहींं देता है। जांच में सब साफ हो जाएगा। 

मामले में कई अधिकारियों को किया गया सस्पेंड

बता दें कि इस मामले को लेकर जहां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर साजिश के आरोप लगाए थे। वहीं दिल्ली के एलजी विनय कमार सक्सेना ने सीबीआई जांच के लिए कहा है साथ ही कई एक्साइज अधिकारियों को सस्पेंड भी कर दिया है। 

टॅग्स :दिल्लीअनिल बैजलमनीष सिसोदियाAam Aadmi Partyदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी