लाइव न्यूज़ :

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने की 8वीं गिरफ्तारी, विज्ञापन के पेशे से जुड़े राजेश जोशी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2023 11:03 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले में दाखिल किए अपने दूसरे आरोपपत्र में दावा किया है कि दिल्ली की अब रद्द कर दी गई आबकारी नीति में कथित रूप से ली गई 100 करोड़ रुपये की ‘‘रिश्वत’’ के एक हिस्से का इस्तेमाल 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के अभियान में किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे गोवा विधानसभा चुनाव में कथित तौर पर ‘‘रिश्वत’’ लेने-देने के संबंध में जोशी की भूमिका की जांच की जा रही है।ईडी मामले में अभी तक जोशी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

नयी दिल्ली।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की आबकारी नीति में आठवीं गिरफ्तारी की है। ईडी ने कथित ‘‘अनियमितताओं’’ से जुड़े धन शोधन के मामले में विज्ञापन के पेशे से जुड़े राजेश जोशी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि जोशी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।  गोवा विधानसभा चुनाव में कथित तौर पर ‘‘रिश्वत’’ लेने-देने के संबंध में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले में दाखिल किए अपने दूसरे आरोपपत्र में दावा किया है कि दिल्ली की अब रद्द कर दी गई आबकारी नीति में कथित रूप से ली गई 100 करोड़ रुपये की ‘‘रिश्वत’’ के एक हिस्से का इस्तेमाल 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के अभियान में किया गया।

ईडी मामले में अभी तक जोशी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी ने अपनी शिकायत में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सरकार के कई अन्य आबकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया है। 

गौरतलब है कि एक दिन पहले बुधवार को सीबीआई ने हैदराबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट बुच्ची बाबू गोरंटला को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी के निर्माण और कार्यान्वयन में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया है। बुचुबाबू गोरंटला को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी एमएलसी कविता का पूर्व सहयोगी माना जाता है, जिनका नाम पहले ही मामले में घसीटा जा चुका है। एजेंसी ने कहा कि नीति (एक्साइज पॉलिसी) ने हैदराबाद के थोक और खुदरा लाइसेंसधारियों और उनके लाभार्थी मालिकों को 'गलत लाभ' पहुंचाया था।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील