लाइव न्यूज़ :

निजी अस्पतालों में जाने वाली हर दूसरी गर्भवती महिला का ऑपरेशन से प्रसव, NFHS आंकड़ों में आया सामने

By विशाल कुमार | Updated: November 27, 2021 12:14 IST

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आंकड़ों से पता चलता है कि देशभर के निजी अस्पतालों में सी-सेक्शन की यह संख्या 2014-15 में 17.2 फीसदी से बढ़कर 2019-20 में 21.5 फीसदी हो चुकी है। इसका मतलब है कि निजी या सार्वजनिक अस्पतालों में जाने वाली पांच में से एक महिला सी-सेक्शन से गुजरती है।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी अस्पतालों में सी-सेक्शन 2014-15 में 17.2 फीसदी से बढ़कर 2019-20 में 21.5 फीसदी.निजी या सार्वजनिक अस्पतालों में जाने वाली पांच में से एक महिला सी-सेक्शन से गुजरती है.विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, सी-सेक्शन की आदर्श संख्या 10-15 फीसदी तक रहनी चाहिए.

नई दिल्ली: देश में निजी अस्पतालों में जाने वाली हर दूसरी गर्भवती महिला का ऑपरेशन से प्रसव (सी-सेक्शन) होता है. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के आंकड़ों से यह पता चला है।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, आंकड़ों से पता चलता है कि देशभर के निजी अस्पतालों में सी-सेक्शन की यह संख्या 2014-15 में 17.2 फीसदी से बढ़कर 2019-20 में 21.5 फीसदी हो चुकी है। इसका मतलब है कि निजी या सार्वजनिक अस्पतालों में जाने वाली पांच में से एक महिला सी-सेक्शन से गुजरती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, सी-सेक्शन की आदर्श संख्या 10-15 फीसदी तक रहनी चाहिए. जब यह दर 10 फीसदी तक बढ़ जाती है, तो मां और नवजात की मौत की संख्या कम हो जाती है। जब दर 10 फीसदी से अधिक हो जाती है, तो इस बात का कोई सबूत नहीं है कि मृत्यु दर में सुधार होता है।

कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के निजी अस्पताल सी-सेक्शन के माध्यम से 10 में से सात या आठ प्रसव करते हैं। इनमें पश्चिम बंगाल (82.7 फीसदी), जम्मू और कश्मीर (82.1 फीसदी), तमिलनाडु (81.5 फीसदी), अंडमान और निकोबार (79.2 फीसदी) और असम (70.6 फीसदी) शामिल हैं।

असम में ऐसे ऑपरेशनों की दर में 17.3 फीसदी की बढ़ोतरी होकर 70.6 फीसदी पहुंच चुकी है. वहीं, ओडिशा में 17 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 70.7 फीसदी, पंजाब में 15.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 55.5 फीसदी, तमिलनाडु में 12.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 63.8 फीसदी और कर्नाटक में 12.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 52.5 फीसदी हो गई है।

यही नहीं, सार्वजनिक अस्पतालों में भी सी-सेक्शन प्रसव दरों में बढ़ोतरी देखी गई है. यह दर 2014-15 में 52.1 फीसदी से बढ़कर 2019-20 में 61.9 फीसदी तक हो चुकी है।

टॅग्स :महिला प्रसवमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है