लाइव न्यूज़ :

'भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री के कारण हर बिहारी डूब रहा है', तेजस्वी यादव ने दुबई से नीतीश सरकार पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: September 23, 2024 15:47 IST

तेजस्वी यादव ने सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा है कि “क्या आपके यहां थाना और ब्लॉक में ऐसे ही रिश्वत देकर काम किए और कराए जाते है? 

Open in App

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दुबई में बैठकर ही ट्विटर के माध्यम से अब भ्रष्टाचार के मुद्दे पर डबल इंजन सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, बिहार में इन दिनों जमीन के सर्वे का काम चल रहा है। सरकार ने रैयतों को जमीन से जुड़े सभी दस्तावेजों को दुरुस्त करने के लिए तीन महीने का समय दे दिया है। राज्यभर में लोगों को दस्तावेज जुटाने में पसीने छूट रहे हैं। एक तरफ जहां सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट-काट कर लोग परेशान हैं तो दूसरी तरङ सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।

सोशल मीडिया पर पिछले दिनों कई ऐसे वीडियो सामने आए जिनमें सरकारी दफ्तरों में जमीन के दस्तावेज और नकल के लिए रैयतों से अवैध वसूली की जा रही थी। सरकार द्वारा ऐसे कई मामलों में एक्शन भी हुआ लेकिन सरकारी विभागों के बाबू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और किसी न किसी रूम में अवैध वसूली का खेल बदस्तूर जारी है। अब इसको लेकर बिहार में सियासत शुरू हो गई है। 

इसी क्रम में सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी ने घूसखोरी का वीडियो शेयर किया है और जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा है कि “क्या आपके यहां थाना और ब्लॉक में ऐसे ही रिश्वत देकर काम किए और कराए जाते है? 

बिहार में खुली बोली के तहत होने वाले ट्रांसफर-पोस्टिंग की बदौलत 1 अणे मार्ग से निकलने वाली भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री के कारण हर बिहारी डूब रहा है। नीतीश कुमार और भाजपा इस रिश्वतखोरी और संस्थागत भ्रष्टाचार के कारण मौज में है, उन्हें आम जनमानस की कहीं कोई परवाह नहीं है”।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण