लाइव न्यूज़ :

धोनी की आधार डाटा लीक पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 19, 2018 13:03 IST

कोर्ट ने क्रिकेटर धोनी का डाटा लीक होने का उदाहरण देते हुए कहा कि जब किसी सेलिब्रेटी का डाटा लीक हो सकता है तो आम आदमी का क्यों नहीं।

Open in App

आधार कार्ड की अनिवार्यता मामले में पिछले दो दिन से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली संवैधानिक बेंच ने लोगों की निजी जानकारी लीक होने पर चिंता जताई है। कोर्ट ने क्रिकेटर धोनी का डाटा लीक होने का उदाहरण देते हुए कहा कि जब किसी सेलिब्रेटी का डाटा लीक हो सकता है तो आम आदमी का क्यों नहीं। कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा की वे सेफ्टी के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने 'सरकार लगातार आधार के फुलप्रूफ होने का दावा कर रही है, लेकिन अभी हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का डाटा लीक हो गया था। बीते दिनों ट्विटर पर महेंद्र सिंह धोनी की आधार कार्ड के लिए फिंगर प्रिंट लेते हुए फोटो वायरल हुई थी। इसके बाद उनकी पत्नी साक्षी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से नाराजगी जाहिर की थी।

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, 'अगर आपको इंश्योरेंस चाहिए तो आप प्राइवेट पार्टी के पास जाते हैं। अगर आपको फोन चाहिए तो आप प्राइवेट पार्टी के पास जाते हैं। अगर प्राइवेट कंपनी आपसे एड्रेस प्रूफ मांगती है, तो आपको कोई दिक्कत नहीं। लेकिन जब सरकार मांगती है तो ये आपकी पहचान से जुड़ जाता है।'

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टआधार कार्डएमएस धोनीयूआईडीएआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम