लाइव न्यूज़ :

ईयू प्रतिनिधि ने केंद्र और NHRC के साथ भारत में सांप्रदायिकता, अल्पसंख्यकों की स्थिति, देशद्रोह और जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाया

By विशाल कुमार | Updated: April 30, 2022 12:24 IST

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को जब इस बैठक की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था तब उन्होंने इस मुद्दों पर चर्चा की जानकारी नहीं दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देनकवी ने गुरुवार को इस बैठक के बारे में ट्वीट किया था लेकिन इन मुद्दों की जानकारी नहीं दी थी।गिलमोर ने देश छोड़ने से कुछ देर पहले दोनों ट्वीट पोस्ट किए। गिलमोर ने पिछले साल जेल में जेसुइट फादर स्टेन स्वामी की मौत के खिलाफ आवाज उठाई थी।

नई दिल्ली: मानवाधिकारों के लिए यूरोपीय संघ के विशेष प्रतिनिधि इमोन गिलमोर ने इस सप्ताह नई दिल्ली में बैठकों के दौरान केंद्र और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के साथ सांप्रदायिक हिंसा, अल्पसंख्यकों की स्थिति, देशद्रोह और आतंकवाद विरोधी कानूनों के उपयोग और जम्मू कश्मीर के अलावा व्यक्तिगत मामलों के मुद्दों को उठाया।

हालांकि, अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को जब इस बैठक की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था तब उन्होंने इस मुद्दों पर चर्चा की जानकारी नहीं दी थी।

नकवी ने कहा था कि अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों के सामाजिक-आर्थिक-शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी परिणामों से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया गया।

शुक्रवार को गिलमोर ने नकवी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सहित सरकार के साथ बैठकों में मैंने एफसीआरए, राजद्रोह और आतंकवाद विरोधी कानूनों के उपयोग, हिरासत, अल्पसंख्यकों की स्थिति, सांप्रदायिक हिंसा, जम्मू कश्मीर की स्थिति और व्यक्तिगत मामलों पर चर्चा की।

इसके साथ ही उन्होंने एनएचआरसी के ट्वीट के जवाब में भी इन्हीं मुद्दों पर चर्चा की बात जिसमें इन मुद्दों पर चर्चा की जानकारी नहीं दी गई थी।

गिलमोर ने देश छोड़ने से कुछ देर पहले और रायसीना डायलॉग में भाग लेने के बाद दोनों ट्वीट पोस्ट किए। इन बैठकों में जो हुआ उस पर दोनों ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

लेकिन अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सूत्रों ने दावा किया कि नकवी ने गिलमोर को बताया था कि 2014 के बाद से भारत में कोई बड़ा सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार केंद्र सरकार की कमान संभाली थी।

कहा जाता है कि नकवी ने मोदी और भारत को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया और जोर देकर कहा कि अलग-अलग आपराधिक घटनाओं को सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब गिलमोर ने भारत में होने वाली घटनाओं पर टिप्पणी की है। उन्होंने पिछले साल जेल में जेसुइट फादर स्टेन स्वामी की मौत के खिलाफ आवाज उठाई थी।

टॅग्स :European Unionसांप्रदायिक तनावजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम