लाइव न्यूज़ :

निकाय चुनाव के लिए वार्ड को आरक्षित करने में हुई त्रृटियों को दूर किया जाएगा : सांवत

By भाषा | Updated: March 12, 2021 20:36 IST

Open in App

पणजी, 12 मार्च गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने शुक्रवार को कहा कि नगर प्रशासन के राज्य निदेशक (डीएमए) आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए वार्ड आरक्षित करने में हुई त्रृटियों को दूर करेंगे।

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय के उस फैसले को बरकरार रखा जिसमें नगर निकाय के वार्ड को आरक्षित करने के संबंध में डीएमए के एक मार्च के आदेश को रद्द कर दिया गया था।

अदालत ने गोवा सरकार को पांच नगर परिषदों मरगाव, मोरमुगाव, मापुसा, संग्यूम और क्यूपेम के वार्डों को आरक्षित करने की प्रक्रिया दोबारा कराने का आदेश दिया है।

पीठ ने निर्देश दिया कि अन्य नगर पालिकाओं में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में तय कार्यक्रम के तहत चुनाव की प्रक्रिया जारी रहेगी।

राज्य में 20 मार्च को नगर निकायों के चुनाव होने हैं।

शीर्ष अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सावंत ने कहा कि डीएमए वार्डों को आरक्षित करने में हुई त्रृटियों को दूर करेंगे।

उन्होंने कहा कि पांच नगर निकायों (उच्च न्यायालय के आदेश में उल्लेखित) में चुनाव स्थगित होंगे जबकि अन्य नगर निकायों में पूर्व के कार्यक्रम के तहत चुनाव होंगे।

सावंत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा शुक्रवार को दिए गए आदेश के अनुरूप पूर्णकालिक राज्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की जाएगी।

अदालत ने 20 अप्रैल तक राज्य में चुनाव प्रक्रिया पूरा करने को कहा है।

उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल करने वालों में से एक गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने अदालत के आदेश के बाद मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजयी सरदेसाई ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले से राज्य सरकार की चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर करने की मंशा का खुलासा हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!