लाइव न्यूज़ :

कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर में मामूली बढ़त, EPFO ने साल 2022-23 के लिए किया ये बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2023 11:45 IST

ईपीएफ जमा पर ब्याज दर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 8.15 प्रतिशत तय की है। इससे पहले पिछले साल ईपीएफओ ने साल 2021-22 के लिए ब्याज दर 8.1 प्रतिशत तय की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर 8.15% तय की गई है।ईपीएफओ ने साल 2021-22 के लिए ब्याज दर 8.1 प्रतिशत तय की थी, ऐसे में मामलू बढ़त हुई है।

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने साल 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर 8.15 प्रतिशत तय की है। इससे पहले पिछले साल ईपीएफओ ने साल 2021-22 के लिए ब्याज दर 8.1 प्रतिशत तय की थी, जो पिछले चार दशक में सबसे कम था। इससे पहले आखिरी बार ब्याज दर 1977-78 में 8 प्रतिशत तक गिरी थी।

2020-21 में यह दर 8.5 प्रतिशत थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक सूत्र ने कहा, 'कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने मंगलवार को अपनी बैठक में 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का निर्णय लिया है।' 

मार्च, 2021 में सीबीटी ने 2020-21 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 8.5 प्रतिशत कर दिया था। अब सीबीटी के निर्णय के बाद, 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर की जानकारी वित्त मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए भेजी जाएगी।

सरकार की मंजूरी मिलने के बाद 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर ईपीएफओ के पांच करोड़ से अधिक अंशधारकों के खातों में डाल दी जाएगी। मार्च, 2020 में ईपीएफओ ने भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को कम करके सात महीने के निचले स्तर 8.5 प्रतिशत पर ला दिया था। 2018-19 के लिए यह 8.65 प्रतिशत थी।

ईपीएफओ ने 2016-17 में ईपीएफ पर 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया था, 2017-18 में यह 8.55 प्रतिशत, 2015-16 में 8.8 प्रतिशत था। 2013-14 और 2014-15 में ब्याज दर 8.75 प्रतिशत थी, 2012-13 में यह 8.5 प्रतिशत थी। 2011-12 में ब्याज दर 8.25 प्रतिशत थी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :EPFO
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारEPFO Refund: 7 लाख बंद EPFO खातों की रकम होगी वापस, जानिए आपके खाते में कब आएगी रकम

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारUMANG App 2026: एक ऐप और ढेरों काम..., आधार, EPFO से लेकर LPG बुकिंग तक, उमंग ऐप से मिनटों में होगा हर काम

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?