लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने टॉलीवुड हस्तियों को तलब किया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 15:55 IST

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2017 में हैदराबाद और उसके आसपास मादक पदार्थों की आपूर्ति की जांच से संबंधित धनशोधन मामले में टॉलीवुड (तेलुगू फिल्म उद्योग) की 10 से अधिक हस्तियों को समन भेजा है।आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। तेलंगाना निषेध एवं सीमा शुल्क विभाग ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया था। जुलाई 2017 में इस गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज किये गए थे। इस संबंध में एक अमेरिकी नागरिक समेत 20 से अधिक लोगों के गिरफ्तार किया गया था। अमेरिकी नागरिक अंतरिक्ष इंजीनियर था और नासा के लिये काम करता था। इसके अलावा नौ आरोपियों में नीदरलैंड का एक नागरिक, एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक और सात बी.टेक डिग्री धारक शामिल थे, जो यहां बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करते थे। तेलंगाना के निषेध एवं सीमा शुल्क विभाग के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच के दौरान टॉलीवुड-मादक पदार्थ के बीच कथित संबंध की भी तफ्तीश की थी, और फिर तेलुगू फिल्म उद्योग से जुड़े 11 लोगों से पूछताछ की थी, जिसमें अभिनेता और निर्देशक शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने टॉलीवुड की उन हस्तियों को तलब किया, जिनसे एसआईटी ने पूछताछ की थी। उन्हें अगले सप्ताह से अलग-अलग तारीखों पर केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। एसआईटी जांचकर्ताओं को संदेह है कि गिरोह के ग्राहकों में शहर के स्कूलों और कॉलेजों के छात्र, टॉलीवुड से जुड़े लोग, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी और साइबराबाद में आईटी कंपनियों के कर्मचारियों सहित लगभग 1,000 ग्राहक शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?