लाइव न्यूज़ :

इंसेफेलाइटिस: बेअसर होती दवाओं के बीच लोग ले रहे दुआओं का सहारा, पुजारियों के मार्गदर्शन में की जा रही पूजा-अर्चना

By एस पी सिन्हा | Updated: June 19, 2019 19:49 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर से पुजारी के मार्गदर्शन में यह यज्ञ चल रहा है. लोगों का मानना है कि बच्चों को बीमारी से बचाने में डॉक्टर नाकाम हो रहे हैं. ऐसे में बच्चों को दवा के साथ साथ अब दुआ की भी जरूरत है, इसे देखते हुए ही पूजा अराधना चल रही है.

Open in App

बिहार में जारी इंसेफेलाइटिस के कहर के बीच जिंदगी के लिए मौत से जंग में दवाओं को बेअसर होते देख लोग अब दुआओं का भी सहारा ले रहे हैं. मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में बच्चों की सलामती के लिए अब पूजा व हवन का आयोजन किया जा रहा है. अस्पताल परिसर स्थित मंदिर में स्थानीय लोगों ने बच्चों की सलामती के लिए हवन यज्ञ शुरु कर दिया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर से पुजारी के मार्गदर्शन में यह यज्ञ चल रहा है. लोगों का मानना है कि बच्चों को बीमारी से बचाने में डॉक्टर नाकाम हो रहे हैं. ऐसे में बच्चों को दवा के साथ साथ अब दुआ की भी जरूरत है, इसे देखते हुए ही पूजा अराधना चल रही है. आयोजकों का मानना है कि वो भगवान से बारिश के लिए भी दुआएं कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द बारिश हो और तापमान गिरे ताकि मौत का सिलसिला थमे.

पूजा के आयोजकों का कहना है कि हर साल बारिश के साथ एईस का प्रकोप थमता रहा है. यहां उल्लेखनीय है कि बिहार में एईएस से अब तक एक-एक कर 146 मासूमों की मौत हो चुकी है. जबकि बीमार बच्चों की संख्‍या पांच सौ के पार चला गया है. एसकेएमसीएच के अधीक्षक के अनुसार आज भी कई मरीज भर्ती किए गए हैं और पल-पल आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है.

टॅग्स :चमकी बुखारमुजफ्फरपुरगोरखपुरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम