लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मदद के लिए भेजा गया दूसरा हेलीकॉप्टर

By आजाद खान | Updated: May 29, 2023 13:23 IST

अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर के इस इमरजेंसी लैंडिंग पर बोलते हुए चंबल जोन के पुलिस महानिरीक्षक एस. सक्सेना ने बताया है कि ‘‘मुझे जानकारी मिली है कि विमान आपात स्थिति में उतारे जाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।इस इमरजेंसी लैंडिंग के पीछे के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।वहीं आईएएफ ने मदद के लिए एक दूसरा हेलीकॉप्टर भी भेजा है।

भोपाल:  भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक विमान को सोमवार को मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एहतियातन लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण इस अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर को खेत में उतारा गया है। भारतीय वायु सेना द्वारा जारी बयान में केवल इसकी जानकारी दी गई है और किस कारण यह लैंडिंग हुई है, इस पर अभी कुछ भी बोला नहीं गया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उधर भारतीय वायु सेना द्वारा इस हेलीकॉप्टर की मदद करने के लिए एक दूसरे हेलीकॉप्टर को भेजा गया है। घटनास्थल के पास से जारी वीडियो में यह देखा गया है कि ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां जमा हुई है। 

क्या है पूरा मामला

अधिकारियों के अनुसार, अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर की इस इमरजेंसी लैंडिंग में किसी के हताहत होने की कोई भी खबर नहीं है। उनके मुताबिक, हेलीकॉप्टर में सवार पायलट और अन्य स्टाफ पूरी तरह से सुरक्षित है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद आईएएफ द्वारा मदद भेजी गई है और एक दूसरे हेलीकॉप्टर को रवाना किया गया है। 

आपात स्थिति में उतरने के दौरान हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त-अधिकारी

आईएएफ का यह लड़ाकू हेलीकॉप्टर किस कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। घटना पर बोलते हुए चंबल जोन के पुलिस महानिरीक्षक एस. सक्सेना ने बताया है कि ‘‘मुझे जानकारी मिली है कि विमान आपात स्थिति में उतारे जाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।’’ उधर भिंड के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने इस घटना पर बोलने से इनकार कर दिया और कहा कि वायुसेना के प्रवक्ता इस बारे में जानकारी देंगे। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोहेलीकॉप्टरइंडियन एयर फोर्सindian air force
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष